{"_id":"56f833ab4f1c1bb258f14f5e","slug":"public-beat-the-thief-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक ने चोर को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक ने चोर को पीट-पीटकर मार डाला
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी बाईपास इलाके की श्रीनगर बस्ती में रविवार तड़के इलेक्ट्रीशियन के मकान में चोरी के इरादे से घुसे चोर की स्थानीय लोगों की पिटाई से मौत हो गई। भागने की कोशिश में वह दीवार से गिरकर घायल हो गया था, जिसे पकड़कर पब्लिक ने बुरी तरह पीट दिया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ चोर की पुलिस हिरासत में मौत होने की बात कही जा रही है। इस बारे में सीओ का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
बाईपास ग्लोबल रेजीडेंसी के सामने स्थित श्रीनगर की गली नंबर एक में इलेक्ट्रीशियन अनार सिंह अपनी पत्नी हेमलता व दो बेटों संग रहता है। रविवार तड़के जब घर के सभी लोग सोए हुए थे, करीब तीन बजे घर में खटपट होने पर उनकी आंख खुल गई। इसके बाद अनार सिंह और उसके परिजनों ने शोर मचा दिया।
इससे चोर घबराकर घर के दरवाजे के करीब छह फिट ऊंची दीवार लांघकर भागने के चक्कर में गली में गिर कर घायल हो गया। शोर मचाने पर वहां बस्ती के लोग आ गए और चोर की तलाश शुरू कर दी। इस बीच किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।
विज्ञापन
खोजबीन में करीब चार बजे चोर क्वार्सी बाईपास के बंबे में लोगों के हत्थे चढ़ गया। उसे पब्लिक ने पुलिस के सामने ही धुन दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। पुलिस जब उसे मौके से दीनदयाल अस्पताल ले गई तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक चोर की पहचान नहीं हो पाई थी। एसओ क्वार्सी रविंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस बारे में पुलिस को अनार सिंह की तहरीर मिल गई है। इसके आधार पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।