फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   proposal for Hathras Aligarh Sambhal State Highway

Aligarh: हाथरस-संभल के बीच बनेगा 81 किमी का हाईवे, प्रस्ताव शासन को भेजा, अनुमति मिलते ही होगा भूमि अधिग्रहण

Sat, 10 Jan 2026 11:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 11:22 AM IST
सार

अभी हाथरस से संभल पहुंचने में लगभग दो से ढाई घंटे का समय लगता है। जानकारों का मानना है कि नया स्टेट हाईवे तैयार होने के बाद यह दूरी महज सवा घंटे में तय की जा सकेगी।

विज्ञापन
proposal for Hathras Aligarh Sambhal State Highway
स्टेट हाईवे - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़, हाथरस और संभल क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। लोक निर्माण विभाग ने हाथरस से सासनी होते हुए संभल तक प्रस्तावित 81.41 किलोमीटर लंबे नए स्टेट हाईवे का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अलीगढ़ में 53, हाथरस में 14 और संभल में लगभग 15 किमी लंबे हाईवे का निर्माण होगा।

विज्ञापन


इस नए हाईवे के बनने से न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि समय की भी भारी बचत होगी। पीडब्ल्यूडी ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रारंभिक सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। विभाग द्वारा तैयार विस्तृत प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है। इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शामिल है, जिसकी मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में इस मार्ग पर मौजूद सड़कों की चौड़ाई मात्र पांच मीटर है। प्रस्तावित स्टेट हाईवे के तहत इसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। यह नया मार्ग नेशनल हाईवे 509 (आगरा-मुरादाबाद हाईवे) से जुड़ेगा। इसके बनने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हाथरस, सासनी, आगरा और अलीगढ़ के लोगों को संभल जाने के लिए अलीगढ़ शहर के भीतर के जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट हाईवे बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलते ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद हाईवे निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।-विजय सिंह, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग।


समय की होगी बड़ी बचत
अभी हाथरस से संभल पहुंचने में लगभग दो से ढाई घंटे का समय लगता है। जानकारों का मानना है कि नया स्टेट हाईवे तैयार होने के बाद यह दूरी महज सवा घंटे में तय की जा सकेगी। वर्तमान में इसे स्टेट हाईवे के रूप में प्रस्तावित किया गया है, लेकिन भविष्य में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए इसे नेशनल हाईवे में अपग्रेड किए जाने की संभावना भी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed