फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Students Union Election final speech today

एएमयू: 70 घंटे बाद साबिर का नामांकन निरस्त, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व सचिव पद प्रत्याशी आज देंगे फाइनल स्पीच

Tue, 03 Nov 2026 10:20 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 03 Nov 2026 10:20 AM IST
सार

एएमयू छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के प्रत्याशी मंगलवार को यूनियन हॉल की छत से फाइनल स्पीच देंगे। पांच मिनट के भाषण में प्रत्याशियों को न केवल राष्ट्र निर्माण में छात्र नेतृत्व का योगदान बताना होगा, बल्कि विद्यार्थियों के सामने अपने विजन और प्राथमिकताओं को भी बताना होगा।

विज्ञापन
AMU Students Union Election final speech today
एएमयू में प्रचार करते प्रत्याशी - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू छात्रसंघ चुनाव में नामांकन निरस्त किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यूनानी मेडिसिन संकाय से एएमयू कोर्ट सदस्य पद के प्रत्याशी मोहम्मद साबिर हुसैन का नामांकन करीब 70 घंटे बाद रद्द कर दिया गया। खास बात यह है कि 29 अक्तूबर को जांच में उनका परचा वैध पाया गया था। इसके बाद 31 अक्तूबर को उन्हें चुनाव के लिए क्रमांक संख्या छह भी आवंटित कर दिया गया था।

विज्ञापन


मोहम्मद साबिर हुसैन ने 29 अक्तूबर को एएमयू कोर्ट सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनके परचे पर कुछ विद्यार्थियों ने आपत्ति जताई थी। उनका आरोप था कि साबिर आठ साल से अधिक समय से पढ़ाई कर रहे हैं, इसलिए वह चुनाव लड़ने की पात्रता नहीं रखते। इस मुद्दे पर विद्यार्थियों ने लगातार विरोध प्रदर्शन किया और नामांकन रद्द करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


29 अक्तूबर को शाम चार बजे नामांकन पत्रों की जांच हुई, जिसमें साबिर का परचा सही पाया गया। इसके दो दिन बाद उन्हें क्रमांक संख्या छह आवंटित कर दिया गया। हालांकि, सोमवार सुबह 10 बजे मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब ने बताया कि जांच के बाद नामांकन रद्द करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू में प्रचार करते प्रत्याशीफैसले के बाद यूनियन हॉल पर हंगामा
नामांकन निरस्त होने की सूचना मिलते ही विद्यार्थियों में नाराजगी फैल गई। कुछ विद्यार्थियों ने यूनियन हॉल के गेट पर ताला लगाने की कोशिश की। इससे परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। मामले को लेकर एएमयू कोर्ट के कुछ प्रत्याशी कुलपति से मिलने भी पहुंचे। विद्यार्थियों का सवाल है कि जब नामांकन पत्रों की जांच में परचा वैध पाया गया और प्रत्याशी को चुनावी क्रमांक भी आवंटित कर दिया गया था, तो करीब 70 घंटे बाद उसे निरस्त करने की जरूरत क्यों पड़ी। इस फैसले के बाद चुनाव प्रक्रिया और नामांकन जांच को लेकर कैंपस में चर्चा तेज हो गई है।

Trending Videos

AMU Students Union Election final speech today
एएमयू में प्रचार करते प्रत्याशी - फोटो : संवाद

आज तय होगा किस प्रत्याशी का विजन कितना दमदार, फाइनल स्पीच आज
एएमयू छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के प्रत्याशी मंगलवार को यूनियन हॉल की छत से फाइनल स्पीच देंगे। पांच मिनट के भाषण में प्रत्याशियों को न केवल राष्ट्र निर्माण में छात्र नेतृत्व का योगदान बताना होगा, बल्कि विद्यार्थियों के सामने अपने विजन और प्राथमिकताओं को भी बताना होगा।

यूनियन हॉल की छत पर कार्यक्रम के लिए पंडाल लगाया गया है। छात्राओं के लिए बैठने की जगह दायीं ओर होगी। सामने छात्र होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब ने बताया कि दोपहर 2:15 बजे से प्रत्याशियों की फाइनल स्पीच शुरू होगी। प्रत्येक प्रत्याशी को पांच मिनट और एक मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। प्रत्याशी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू समेत किसी भी भाषा में अपनी बात रख सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।

AMU Students Union Election final speech today
एएमयू में प्रचार करते प्रत्याशी - फोटो : संवाद

वादों से आगे विजन की परीक्षा
फाइनल स्पीच का विषय राष्ट्र निर्माण में छात्र नेतृत्व का योगदान निर्धारित किया गया है, लेकिन विद्यार्थियों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि प्रत्याशी कैंपस की वास्तविक समस्याओं को कितनी प्रमुखता देते हैं। छात्रावास, शिक्षा, बुनियादी सुविधाएं, छात्रहित और छात्रसंघ की सक्रिय भूमिका जैसे मुद्दों पर प्रत्याशियों की राय अहम होगी। आठ साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव में यह भाषण विद्यार्थियों को प्रत्याशियों की सोच और प्राथमिकताओं को परखने का मौका देगा।

पाई-पाई का हिसाब देना होगा यूनिवर्सिटी प्रशासन को : वहीद
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अब्दुल वहीद ने कहा कि छात्रसंघ के फंड का हिसाब यूनिवर्सिटी प्रशासन नहीं बता रहा है। चुनाव जीतने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन को पाई-पाई का हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि आठ साल में छात्रसंघ का फंड आया, उसके बारे में कोई जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed