{"_id":"6ae8ff92a64d093c160f7a3c","slug":"teacher-accuses-school-owners-brother-of-sexual-exploitation-aligarh-news-c-2-1-ald1025-1104198-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्कूल मालिक के भाई पर शिक्षिका ने लगाया यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्कूल मालिक के भाई पर शिक्षिका ने लगाया यौन शोषण का आरोप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल की शिक्षिका ने स्कूल मालिक के भाई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक माह पहले स्कूल प्रबंधन से शिकायत देने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें धमकी दी जा रही है। इसके चलते शिक्षिका ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी है। उनका कहना है कि एक अन्य शिक्षिका से भी इसी तरह की हरकत की गई।
एसएसपी कार्यालय में दी गई शिकायत में कहा है कि अप्रैल 2025 से स्कूल मालिक का भाई उनका यौन शोषण कर रहा है। आरोप है कि वह अपने केबिन में बुलाकर गलत तरीके से स्पर्श करता है। विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देता है। वह शिक्षिका के मोबाइल पर बार-बार कॉल करता है। अपनी बात मनवाने के लिए पैसों का लालच भी देता है। उसने शिक्षिका की सहमति के बिना उनके खाते में दो हजार रुपये हस्तांतरित कर दिए। तंग आकर शिक्षिका ने आरोपी का नंबर ब्लॉक किया तो धमकियां दी जाने लगीं। शिक्षिका का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में 16 सितंबर को स्कूल प्रबंधन और पुलिस से शिकायत की लेकिन उन्हें थाने बुलाकर प्रबंधन के सामने अपमानित किया। शिक्षिका ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आरोपी एक अन्य शिक्षिका से इसी तरह की हरकत कर चुका है।
स्पष्टीकरण मांगने पर लगाए आरोप : प्रधानाचार्य
इस संबंध में प्रधानाचार्य का कहना है कि एक शिक्षिका ने ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) में फर्जीवाड़ा किया था। इसकी जानकारी होने पर शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा गया। इससे नाराज होकर दो शिक्षिकाओं ने स्कूल में हंगामा किया था। इसकी शिकायत 30 अक्तूबर को एसएसपी कार्यालय मेें भी की गई थी। शिक्षिका ने अपनी गलती पर पर्दा डालने और जवाबदेही से बचने के लिए झूठे आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
-
महिला थाना प्रभारी को सौंपी जांच
इस मामले की जांच महिला थाना प्रभारी को सौंपी गई है। दोनों ओर से आरोप लगाए गए हैं। आरोपों की जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
आदित्य बंसल, एसपी सिटी