फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prompt action should be taken on the letters of public representatives: Ashok Agarwal

जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर हो त्वरित कार्रवाई : अशोक अग्रवाल

Fri, 08 May 2026 02:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Prompt action should be taken on the letters of public representatives: Ashok Agarwal
कलेक्ट्रेट में अलीगढ़ और एटा जिले की समीक्षा करते उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति के स
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ और एटा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में एटा के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


अलीगढ़ जिले की समीक्षा में विधान परिषद सदस्यों के 11 प्रकरण समिति के समक्ष रखे गए। इनमें छह प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों ने कार्य पूर्ण होने के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत किए। सभापति ने सभी प्रकरणों को निस्तारण की श्रेणी में शामिल कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और शासन के मध्य एक महत्वपूर्ण सेतु होते हैं। विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं व शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जो भी पत्र संबंधित विभागों को भेजे जाते हैं, उनका गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाना अधिकारियों का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन




समिति के सदस्य एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि योजनाओं का प्रभाव तभी सार्थक होगा जब पात्र गरीबों, किसानों, श्रमिकों व जरूरतमंदों के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार दिखाई दे। एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, एमएलसी प्रो. तारिक मंसूर, छर्रा के विधायक रवेंद्रपाल सिंह ने विचार व्यक्त किए। डीएम अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि समिति द्वारा दिए गए सुझाव, मार्गदर्शन जिले के समग्र विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होंगे। बैठक में एसएसपी नीरज कुमार जादौन, सीडीओ योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed