फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Political News

बिना शर्त आए हैं, टिकट कहां से मिलेगी, इसका कोई मतलब नहीं : जमीरउल्लाह

Fri, 04 Dec 2020 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Political News
पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खां सपा कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो निकालते हुए। - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह और पूर्व विधायक जमीरउल्लाह का बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर जोरदार स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में दोनों नेताओं में पार्टी में आस्था जताई। इससे पहले पूर्व विधायक जमीरउल्लाह मुंबई से ट्रेन से मथुरा पहुंचे। मथुरा से अलीगढ़ के रास्ते में बेसवां इगलास आदि स्थानों पर स्वागत हुआ। शहर में सासनी गेट, सिविल लाइन, दोदपुर, केला नगर, रामघाट रोड, क्वारसी चौराहे आदि पर कार्यकर्ताओं में स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि अपने पूरे 36 वर्षों के राजनीतिक तजुर्बे का लाभ समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में लगाएंगे। 2022 में सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी को विजयी बनाने के लिए काम करेंगे और खासतौर से इगलास विधानसभा क्षेत्र में वह समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चापलूसों और गद्दारों का दबदबा हो गया है, इसलिए पार्टी की स्थिति में लगातार गिरावट आ रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने कहा कि वह बिना शर्त के समाजवादी पार्टी में वापस आए हैं। सिर्फ एक मकसद है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है और फिर प्रधानमंत्री। जो लोग कह रहे हैं कि टिकट कहां से मिलेगी या टिकट के लिए दावेदारी कहां से होगी? अब इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है। यह सब बातें पुरानी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि वह लोग भी पार्टी में शामिल हुए हैं, जिनकी उसी विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी है, जिससे वह विधायक रह चुके हैं तो इन बातों का कोई अर्थ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक, सगीर रोशनी, शान मियां, जस्सू शेरवानी, एमए खान गांधी, यूनुस मलिक, यामीन पार्षद, पार्षद असलम नूर, पार्षद अफजाल हमीद, हाफिज, सोहेल राइन, आस मोहम्मद आशु, पार्षद अकरम, कपिल शर्मा, ममता चौहान आदि मौजूद थे।
अपमान नहीं भूलेगा ब्राह्मण समाज, 2022 में जवाब देगा : रत्नाकर पांडे
अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के नेता रत्नाकर पांडे ने कहा कि ब्राह्मण समुदाय का मौजूदा सरकार में दमन किया जा रहा है। यह अपमान ब्राह्मण समुदाय नहीं भूलेगा और 2022 में विधानसभा चुनाव में अपने वोट के माध्यम से इस बात का जवाब देगा। वर्तमान सत्ता नेतृत्व यह दावा करता है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई बिना किसी भेदभाव के की जा रही है। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि किस को निशाना बनाया जा रहा है और किस पर इनायत बरती जा रही है।
जफर आलम और राकेश सिंह के गैर मौजूद रहने पर उठे सवाल
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक जफर आलम और ठाकुर राकेश सिंह के मौजूद न होने को लेकर सवाल उठे। इस पर जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में मतगणना का कार्य चल रहा है। इस चुनाव में सभी लोगों को कुछ न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दोनों ही पूर्व विधायक पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता हैं। इनको मतगणना कार्य के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके चलते ये समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए हैं। इसके अलावा और कोई भी कारण नहीं है।

स्वागत रैली में कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन
मथुरा से लेकर अलीगढ़ और अलीगढ़ में विभिन्न स्थानों से लेकर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय तक जगह-जगह हुए स्वागत और जुलूस के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ। इस पर पूर्व विधायक जमीरउल्लाह ने कहा कि हमने न कोई रैली की है और न किसी रैली के लिए अनुमति मांगी थी। वह मुंबई से मथुरा और फिर मथुरा से अलीगढ़ आ रहे थे। जनता को इस बात का पता लग गया और बीच-बीच में उन्होंने स्वागत कर दिया। पहले से कुछ भी तय नहीं था।

पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, कपिल शर्मा के सपा में आने पर स्वागत करते जिलाध्यक्ष गिरीश यादव।

पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, कपिल शर्मा के सपा में आने पर स्वागत करते जिलाध्यक्ष गिरीश यादव।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed