{"_id":"649db3079b3cbbde7c019fb7","slug":"police-looking-for-the-original-candidates-of-vdo-exam-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"VDO Exam: मुन्ना भाई भेजे जेल, जिनकी की जगह बैठे थे वे, अब उनके पीछे लगी पुलिस, जल्द होगी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VDO Exam: मुन्ना भाई भेजे जेल, जिनकी की जगह बैठे थे वे, अब उनके पीछे लगी पुलिस, जल्द होगी गिरफ्तार
Thu, 29 Jun 2023 10:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:06 PM IST
सार
अलीगढ़ एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि वीडीओ परीक्षा के धांधली कराने वाले मूल अभ्यर्थियों को पकडऩे के लिए दस टीमों को लगाया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक की पुनर्परीक्षा में मुन्नाभाइयों को जेल भेजने के बाद पुलिस मूल अभ्यर्थियों के पीछे लग गई है। इसके लिए जिला पुलिस ने दस टीमों को लगाया है, जो अलग अलग अभ्यर्थियों के मूल पतों पर पहुंचकर उनकी तलाश में जुट गई हैं। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
यह परीक्षा जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर हुई। दो दिन में 20 फर्जी अभ्यर्थियों को परीक्षा देते पुलिस ने दबोचा था। यह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। इन सभी को जेल भेज दिया गया है। अब इनके मूल अभ्यर्थियों की तलाश में टीमों को लगाया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दस टीमें बनाई गई हैं। जो इनकी तलाश में जुट गई हैं। जल्द गिरफ्तार कर इन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इधर, बिहार के समरेश से पूछताछ में जुटी एसटीएफ को कई जानकारियां मिली हैं। इन जानकारियों के आधार पर उसके गिरोह के सरगना की तलाश भी एसटीफ ने शुरू कर दी है। उससे पूछताछ के बाद बहुत से तथ्य मिलेंगे। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत बताते हैं कि अभ्यर्थियों को पकडऩे के लिए दस टीमों को लगाया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन