फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Paytm Chairman Vijay Shekhar

पेटीएम चेयरमैन पिता की याद में बनवाएं महाविद्यालय

Mon, 12 Aug 2019 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Paytm Chairman Vijay Shekhar
पेटीएम के चेयरमैन विजय शेखर शर्मा ने अपने पिता स्व. सुलोम प्रकाश शर्मा की स्मृति में विजयगढ़ कस्बे में महाविद्यालय के निर्माण में सहयोग करने की घोषणा रविवार को की है। उन्होंने विजयगढ़ नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन वैद्य गोपाल शरण गर्ग को जमीन चिह्नित करने और प्रबंध कमेटी बनाने की जिम्मेदारी देते हुए महाविद्यालय निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। साथ ही आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर और अधिक आर्थिक सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को विजयगढ़ कस्बे के महात्मा गांधी गुरुदत्त स्मारक इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार के साथ ही नवनिर्मित एटीएल जीव विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण के अवसर पर पेटीएम चेयरमैन ने यह एलान किया। उन्होंने ही कॉलेज के जीर्णोद्धार और प्रयोगशाला के लिए 60 लाख रुपये की मदद की है।
विज्ञापन

इस मौके पर विजय शेखर शर्मा ने कहा कि वह मूलरूप से विजयगढ़ के निवासी हैं। चाहते हैं कि यहां के छात्रों को आधुनिकतम शिक्षण सुविधा मिले। जब भी आवश्यकता महसूस करेंगे छात्रहित में विद्यालय की मदद करने से पीछे नहीं रहेंगे। आह्वान किया कि शिक्षण व्यवस्था के लिए कॉलेज समिति अतिरिक्त अध्यापक रखे। अध्यापकों पर व्यय होनी वाली धनराशि का भुगतान पेटीएम की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता दामोदर स्वरूप शर्मा ने की। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. शंभूदयाल रावत, आरपी सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, डॉ. आरपी वार्ष्णेय, राजेश भारद्वाज, संजीव कुमार काका, सूर्यभान गर्ग को प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सिंह ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन वैद्य गोपाल शरण गर्ग, जय किशोर अग्रवाल, त्रिलोकीनाथ गर्ग, अनिल तायल, आशीष तायल, हरीश गर्ग, राजेश गर्ग, सतीश यादव, ज्वाला शरण शर्मा, पंकज गोयल, ठाकुर अजीत सिंह, पं. राजकुमार शर्मा, रामगोपाल वर्मा, सूर्यपाल प्रधान, महेंद्र सिंह, अनूप गुप्ता, प्रेम चंद्र वार्ष्णेय व ठाकुर रामपाल सिंह मौजूद रहे।

पेटीएम चेयरमैन का किया गया स्वागत
लोकार्पण समारोह के बाद बाद अपराह्न तीन बजे हनुमत कृपा अतिथि गृह में पेटीएम चेयरमैन विजय शेखर शर्मा का स्वागत किया गया। स्काउट गाइड ने उन पर पुष्प वर्षा की। स्वागत समारोह में शिक्षक विधायक जयवीर किशोर जैन, हाथरस के चेयरमैन आशीष शर्मा, संजीव काका चेयरमैन नगर पंचायत विजयगढ़, सोम प्रकाश शर्मा प्रबंधक महात्मा गांधी गुरुदत्त स्मारक इंटर कॉलेज मौजूद रहे। लज्जाराम यादव प्रबंधक रामकली इंटर कॉलेज ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed