{"_id":"643c3cfd810777a1f70e7709","slug":"passengers-will-now-get-accurate-information-from-led-at-railway-station-aligarh-news-c-2-1-94782-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रेलवे स्टेशन पर अब एलईडी से मिलेगी यात्रियों को सटीक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रेलवे स्टेशन पर अब एलईडी से मिलेगी यात्रियों को सटीक जानकारी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर एलईडी लगाने के दौरान बंद किया गया रास्ता। संवाद
- फोटो : samvad
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों की जानकारी बड़ी एलईडी पर प्रदर्शित की जाएगी । इसके लिए स्टेशन पर एलईडी लगाने का काम शुरू हो गया है। ट्रायल के लिए अभी दो बड़ी स्क्रीन नए भवन में लगायी गई हैं, जबकि एक टिकट घर एवं दो अन्य स्थानों पर लगायी जाएंगी। इससे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों और प्लेटफॉर्म की सही जानकारी प्रदर्शित होगी। इससे यात्रियों की परेशानी कुछ कम होगी।
अभी तक प्लेटफॉर्म पर आने वाले यात्रियों को ट्रेन एवं अन्य जानकारी के लिए पूछताछ कार्यालय पर जाना पड़ता था। अब बड़ी स्क्रीन लगने से प्लेटफॉर्म पर ही जानकारी मिल जाएगी। रेलवे ने इसका ठेका दिया है। ठेके के तहत इन स्क्रीन पर रेलवे की जानकारी के साथ कंपनी विज्ञापन भी करेगी। स्टेशन पर पांच डिस्प्ले लगाए जा रहे हैं।
इनमें एक 86 इंच की स्क्रीन पूछताछ केंद्र के बाहर हॉल में लग गई है। इससे गेट से अंदर आने वाले यात्रियों को जानकारी मिल सकेगी। स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। इससे यात्रियों को ट्रेनों के साथ प्लेटफार्म की जानकारी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा।