फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   panchayat Chunav

मतदान कल, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

Thu, 08 Oct 2015 01:39 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Thu, 08 Oct 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव प्रथम चरण का निर्वाचनः गंगीरी, अकराबाद एवं धनीपुर ब्लाक के ग्रामीण विकास खंडों में लागू होगी बंदी व्यवस्था
विज्ञापन

मतदान कल, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। गंगीरी, अकराबाद एवं धनीपुर ब्लाक में जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रथम चरण के निर्वाचन वाले दिन शुक्रवार को ग्रामीण विकास खंडों के सभी सरकारी, गैर सरकारी दफ्तर, निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एवं स्कूल कालेज बंद रहेंगे। हालांकि इन क्षेत्रों के टाउन एरिया एवं     नगर निकायों में यह बंदी लागू    नहीं होगी।

गंगीरी, अकराबाद एवं धनीपुर ब्लाक में शुक्रवार को प्रात: सात से सायं पांच बजे तक चलने वाले प्रथम चरण के निर्वाचन के दौरान इन तीनों ब्लाकों के ग्रामीण विकास खंडों में स्थापित सरकारी एवं निजी दफ्तरों में तालाबंदी रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इन ब्लाकों के ग्रामीण विकास खंड के सभी सरकारी, निजी दफ्तर, बैंक एवं स्कूल कालेजों में सार्वजनिक अवकाश रखे जाने के आदेश दिये हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व डा.वीके सिंह ने बताया कि इन ब्लाकों के टाउन एरिया एवं नगर निकाय समेत यहां स्थापित दफ्तरों में यह आदेश लागू नहीं रहेगा। हालांकि इन एरिया का कर्मचारी यदि वोट डालना चाहता है तो उसे अपने विभागाध्यक्ष से अनुमति लेकर वोट डालने दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed