{"_id":"64da766a47da9c27c409de75","slug":"paddy-procured-from-october-1-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एक अक्तूबर से होगी धान की खरीद, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एक अक्तूबर से होगी धान की खरीद, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
Tue, 15 Aug 2023 12:16 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:16 AM IST
सार
धान की बिक्री के पूर्व किसानों को विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।
विज्ञापन
धान खरीद प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने कहा है कि शासन के निर्देश पर एक अक्तूबर से धान की खरीद होगी। शासन द्वारा मानक के अनुरूप कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2183 प्रति क्विंटल एवं ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि धान की बिक्री के पूर्व किसानों को विभाग की वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/paddy2223/Uparjan/FarmerReg_home.aspx पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। पंजीकरण किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे या स्वयं के मोबाइल फोन द्वारा किया जा सकता है। किसान पंजीकरण कराते समय स्वयं का आधार कार्ड एवं खतौनी अवश्य लेकर जाएं।
विज्ञापन