फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Oxygen plant operators and middlemen trapped in black marketing

कालाबाजारी में फंसे ऑक्सीजन प्लांट संचालक और बिचौलिए

Fri, 14 May 2021 11:48 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 14 May 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant operators and middlemen trapped in black marketing
oxygen cylinder shimla - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में जीवनरक्षक ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने में कासिमपुर स्थित राधा ऑक्सीजन प्लांट के संचालक और दो बिचौलिये फंस गए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर हुई जांच एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने पूरी कर ली है। ये रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई थी। उसके बाद उनके निर्देश पर प्लांट संचालक और बिचौलियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन



एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इन सभी को कालाबाजारी का दोषी मानते हुए मुकदमा दर्ज कराने से पहले जवाब तलब किया गया है। गौर हो कि बीते दिनों राधिका गैस प्लांट कासिमपुर से संबंधित एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोग प्रशासन के कुछ लोगों का नाम लेते हुए दिखते हैं। प्लांट की मालकिन ने कुछ लोगों पर संगीन आरोप लगाए थे।
विज्ञापन



इस पर डीएम ने एसडीएम कोल को जांच सौंपी थी। एसडीएम की जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं। जिसमें पता चला है कि समीर व दीपक नाम के बिचौलियों के साथ मिलकर प्लांट संचालक ने ही सब कुछ किया था। हर दिन बिना रिकार्ड के दर्जनों सिलिंडर बेच दिए गए। ये सिलिंडर तयशुदा रेट से अधिक में बेचे गए। एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने तीनों को नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा है कि क्यों न कालाबाजारी का आरोपित मानते हुए सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। तीन दिन में सभी का जवाब मांगा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed