{"_id":"6ab0e4e4b72fd76c2d01d4e5","slug":"married-woman-found-hanging-at-home-in-gorai-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप
Mon, 21 Sep 2026 01:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:38 PM IST
सार
सोनिया की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और उसकी एक बेटी है। मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष और पिता ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका सोनिया
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गोरई के गांव कुबरा में रविवार दोपहर करीब 12 बजे 25 वर्षीय विवाहिता सोनिया ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन उसे मथुरा के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सोनिया की मौत की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता ऋष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, सोनिया की शादी करीब पांच वर्ष पहले मथुरा के पपरेला निवासी परिवार में हुई थी। शादी के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया था।
विज्ञापन
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन