फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother Took Away 4-Year-Old Sleeping Daughter

अलीगढ़: सोते समय चार साल की बच्ची को ले गई मां, 72 घंटे में वृंदावन से बरामद, मासूम रवि का नहीं चला अभी पता

Mon, 21 Sep 2026 11:09 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 21 Sep 2026 11:09 AM IST
सार

बच्ची को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया, सीसीटीवी फुटेज में मां बच्ची को गोद में ले जाती दिखी थी और पूछताछ में मां ने बताया कि बुआ बच्ची को नहीं जाने देगी, इस डर से वह रात में सोते समय उसे ले गई थी।

विज्ञापन
Mother Took Away 4-Year-Old Sleeping Daughter
बच्ची को ले गई थी मां - फोटो : परिजन

विस्तार

अलीगढ़ के थाना सासनीगेट क्षेत्र में आगरा रोड स्थित झुग्गी से लापता हुई चार साल की बच्ची को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सकुशल तलाश लिया। पुलिस ने बच्ची को वृंदावन से बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि बच्ची को उसकी मां ही अपने साथ ले गई थी। 

विज्ञापन


एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि आगरा रोड की झुग्गियों में लोहा पीटने वाले परिवार के साथ बच्ची अपनी बुआ के पास रहती थी। उसके पिता दिव्यांग हैं और वर्षों पहले परिवार से अलग हो गए थे। मां भी बच्ची को छोड़कर चली गई थी। बृहस्पतिवार तड़के परिवार के लोग सोकर उठे तो बच्ची बिस्तर से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक महिला बच्ची को गोद में लेकर जाती दिखाई दी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिला की पहचान और तलाश शुरू की। जांच में बच्ची की मां के वृंदावन में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में मां ने पुलिस को बताया कि उसे डर था कि बच्ची की बुआ और परिवार वाले उसे उसके साथ नहीं जाने देंगे। इसी वजह से वह रात में बच्ची को सोते समय अपने साथ लेकर चली गई थी। एसपी सिटी ने बताया कि बच्ची को सकुशल मां के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल के रवि का अभी पता नहीं चला
इस बच्ची से पहले दो साल का बच्चा रवि भी गायब हो गया था। जो अभी तक नहीं मिला है। वेष्णो धाम के निकट दो नंबर गेट के पास बंजारे डेरा डाल कर रह रहे हैं। करन अपनी गर्भवती पत्नी कजरी और दो वर्षीय बेटा रवि व बेटी पांच वर्षीय मोनिका के साथ गुजर-बसर कर रहे हैं। करन ने बताया कि 15 सितंबर दोपहर 3.30 बजे पत्नी सो रही थी। बेटा रवि व बेटी मोनिका, दोनों खेल रहे थे। दोनों खेलते हुए एक बड़ी दुकान तक पहुंच गए। 


भाई-बहन में से अचानक रवि वहां से गायब हो गया। बहन वापस डेरे तक लौट आई। मां जब जागी तो रवि को न पाकर घबरा गई। मां-बाप ने अपने आस-पास के सभी डेरों में पता किया। एटा चुंगी और बौनेर तक तलाशा गया, पर नहीं मिला। दो घंटे ढूंढने के बाद 112 पर कॉल कर सूचना दी गई। उसके बाद थाने में शाम सात बजे गुमशुदगी दी गई। पुलिस रवि की तलाश में जुटी हुई है। बेटे रवि के गायब होने के बाद से मां बहुत परेशान है। वह गर्भवती है, सभी परिजन इससे चिंतित हैं। मां हाथ जोड़कर सभी से कहती है कि मेरे 'रवि' को ला दो, पता नहीं किस हाल में हैं वो... । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed