फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt to strangle the girl

अलीगढ़: युवती को बुलाया होटल, शादी से इन्कार करने पर गले में डाल दिया फंदा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 21 Sep 2026 05:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 21 Sep 2026 05:29 PM IST
सार

सुमित ने युवती को अलीगढ़ के हैवेन होटल बुलाया। उसने कहा कि वह उसे अपनी होने वाली पत्नी से मिलवाना चाहता है। युवती के पहुंचने पर सुमित ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। युवती के शादी से इन्कार करने पर सुमित ने अपने दो साथियों को बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर युवती के गले में फंदा लगा दिया।

विज्ञापन
Attempt to strangle the girl
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र की एक युवती ने शादी से इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गांव के सुमित और उसके दो साथियों ने होटल में बुलाकर उसका गला घोंटने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महिला के अनुसार, गांव का सुमित उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। वह रास्ते में आते-जाते और फोन पर युवती को तंग करता था। युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो वह अन्य नंबरों से फोन करने लगा। सुमित ने युवती को कुछ फोटो दिखाकर ब्लैकमेल भी किया। उसने फोटो परिवार को दिखाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


30 अगस्त को सुमित ने युवती को अलीगढ़ के हैवेन होटल बुलाया। उसने कहा कि वह उसे अपनी होने वाली पत्नी से मिलवाना चाहता है। युवती के पहुंचने पर सुमित ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। युवती के शादी से इन्कार करने पर सुमित ने अपने दो साथियों को बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर युवती के गले में फंदा लगा दिया। युवती बेहोश हो गई और उसे जान से मारने की कोशिश की गई। सूचना पर पहुंची युवती की मां ने गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती तीन दिन तक आईसीयू और वेंटिलेटर पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की मां ने घटना की सूचना 112 पर दी थी। उन्होंने पहले थाना बन्नादेवी में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें लोधा थाने भेज दिया गया। लोधा पुलिस ने घटना बन्नादेवी क्षेत्र की बताकर वापस भेजा। इसके बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिनके आदेश पर लोधा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। सीओ गभाना महेश कुमार ने बताया पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और प्रकरण की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed