फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   68500 Teacher Recruitment Candidates Protest at Minister Sandeep Singh Residence

मंत्री आवास पर धरना-प्रदर्शन समाप्त: जुबां पर नारे, हाथ में कटोरा, शिक्षक अभ्यर्थियों ने मांगी भीख

Mon, 21 Sep 2026 12:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 21 Sep 2026 12:18 PM IST
सार

अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के आवास पर धरना दिया, जिसमें दिव्यांग अभ्यर्थियों ने जुबां पर नारे और हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगी और मंत्री जी फोन उठाओ, आरक्षण चोरी जैसे नारों वाले बैनर दिखाए। 

विज्ञापन
68500 Teacher Recruitment Candidates Protest at Minister Sandeep Singh Residence
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर कटोरा लेकर भीख मांगते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 68500 सहायक शिक्षक भर्ती-2018 के आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों ने रविवार को भी बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के अलीगढ़ आवास के सामने धरना-प्रदर्शन किया। दिव्यांग अभ्यर्थियों के जुबां पर नारे, हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगी। करीब चार घंटे के प्रदर्शन के बाद राज्य मंत्री के प्रवक्ता ने फोन पर सूचना दी कि 25 सितंबर को लखनऊ में आयोजित विभागीय बैठक में इस मामले में विचार किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ।

विज्ञापन


मैरिस रोड स्थित राज्यमंत्री के आवास पर सुबह 10 बजे से ही प्रदेश के कई जिलों से आए अभ्यर्थी एकत्र होने लगे। सुबह 11 बजे सभी धरने पर बैठ गए। पोस्टर-बैनर के साथ अपनी मांगों को मनवाने के लिए पुरजोर तरीके से आवाज बुलंद की। बैनर पर कई तरह के नारे लिखे थे। इनमें... मंत्री जी जिस समाज से आते हैं उन्हीं बच्चों को रुलाते हैं, एक तो आरक्षण चोरी ऊपर से सीनाजोरी, दादा ने मौका दिया पोते ने धोखा दिया, मंत्रीजी आप तो शादीशुदा हो जाएंगे हम बेरोजगार क्या कुंवारे मर जाएंगे, मंत्री जी फोन उठाओ नारे प्रमुख थे।
विज्ञापन


अभ्यर्थी शिववीर सिंह और नसीम ने बताया कि वर्ष 2018 से उनके साथ धोखा किया जा रहा है लेकिन विभाग से लेकर मंत्री तक खामोश हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में पांच प्रतिशत की छूट दिए जाने और सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की संस्तुति की है। यह संस्तुति लागू नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर देंगे धरना
अभ्यर्थी भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि दोपहर तीन बजे मंत्री के प्रवक्ता आशीष कुमार ने अभ्यर्थी शिववीर सिंह और रूमा यादव से वार्ता की और बताया कि 25 सितंबर को लखनऊ में विभाग के अधिकारियों, माध्यमिक शिक्षा मंत्री की बैठक होगी, जिसमें इस प्रकरण को रखा जाएगा। 22 सितंबर को अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री दो अभ्यर्थी प्रतिनिधियों के साथ वार्ता भी करेंगे। इस आश्वासन पर धरना खत्म हो गया। भूपेंद्र ने कहा कि 25 सितंबर को मामले का हल नहीं निकला तो 26-27 सितंबर को फिर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री के आवास पर धरना दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed