Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Out-of-Control Car Hits Bikes on Meenakshi Bridge Aligarh

अलीगढ़: मीनाक्षी पुल पर बेकाबू कार का तांडव, महिला पुल से नीचे गिरी, बेटी ने कूदकर बचाई जान

Sun, 08 Nov 2026 08:43 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 08 Nov 2026 08:43 AM IST
सार

ब्रेजा कार एटा के गांव नगला नाथा निवासी रिटायर्ड दरोगा गुरेश बाबू के नाम पंजीकृत है। कार रिटायर्ड दरोगा का बेटा चला रहा था। घटना के बाद वह कार छोड़कर भाग गया। कार ने कई दोपहिया वाहन सवारों को टक्कर मारी है।

विज्ञापन
Out-of-Control Car Hits Bikes on Meenakshi Bridge Aligarh
हादसे के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारी, क्षतिग्रस्त स्कूटी - फोटो : संवाद

विस्तार

छोटी दिपावली की रात अलीगढ़ के रामघाट रोड पर बेकाबू कार ने मीनाक्षी पुल पर तांडव मचा दिया। उल्टी दिशा में तेज गति से दौड़ रही कार ने एक के बाद एक तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। इसमें से एक स्कूटी पर मां बेटी सवार थीं। अनियंत्रित कार सामने से आता देख स्कूटी चालक बेटी कूद गई जबकि उसकी मां पुल से नीचे जा गिरीं। इस घटना में पांच लोग घायल हुए जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। शहर की सड़कों पर बीते तीन सप्ताह में जानलेवा तेज रफ्तार का यह दूसरा बड़ा मामला है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार रात रामघाट रोड से दुबे का पड़ाव की ओर एक सफेद रंग की ब्रेजा कार जा रही थी। मीनाक्षी पुल पर पहुंचते ही कार उल्टी दिशा में आगे बढ़ने लगी और पहले एक पेशन बाइक और फिर स्कूटी को टक्कर मारने के बाद तीसरी टक्कर स्कूटी सवार मां बेटी को मारी। कृष्णा टोला निवासी शालिनी अपनी बेटी उर्वशी के साथ खरीदारी से लौट रही थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शालिनी पुल से नीचे जा गिरीं और उनकी बेटी उर्वशी पुल पर दूसरी ओर जाकर गिरी। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पुल के नीचे मटका भंडार चलाने वाले केशव गुप्ता ने तत्काल ई-रिक्शा का इंतजाम कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मीनाक्षी पुल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने कार को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कार चालक नशे में था और अनियंत्रित रफ्तार से कई वाहनों को टक्कर मारते हुए आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में चार युवक सवार थे जिनमें एक नाबालिग भी था जिसकी उम्र 16 से 17 वर्ष है। ये सभी नशे में घुत थे। कार के अंदर बीयर की बोतलें और खाना पड़ा हुआ था। डैशबोर्ड पर दरोगा की टोपी रखी थी और कार के आगे व पीछे पुलिस लिखा हुआ है। इसलिए उन्होंने कार में पुलिस कर्मियों के सवार होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Out-of-Control Car Hits Bikes on Meenakshi Bridge Aligarh
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : संवाद

चार जगह से टूटा कूल्हा, दिल्ली रेफर
शालिनी के पति नीरज वर्मा हिंदु युवा वाहिनी के महानगर उपाध्यक्ष हैं। नीरज वर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी का कूल्हा चार जगह से टूट गया है। डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर की सलाह दी है। वहीं बेटी उर्वशी के हाथ, पैर के अंगूठे, नाक, होंठ और पसलियों में फ्रैक्चर आया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह पुलिसकर्मियों के लाइसेंस तुरंत रद्द किए जाने चाहिए।

त्योहार पर सख्त सुरक्षा का दावा, लोग बोले 40 मिनट देरी से पहुंची पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि घटना के बाद जब राहगीरों ने बच्ची और महिला को बचाने पर ध्यान दिया तो गाड़ी सवार चारों युवक भाग खड़े हुए। पुलिस और एंबुलेंस को भी कॉल किया गया लेकिन उन तक मदद पहुंचने में करीब 40 मिनट का वक्त लग गया। त्योहार पर जगह जगह सुरक्षा के मजबूत बंदोबस्त होने का दावा किया जा रहा था, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि त्योहार की रात पुलिस की लापरवाही देखने को मिली। अगर समय पर मदद मिलती तो चारों को घटनास्थल पर ही पकड़ा जा सकता था। क्वार्सी निवासी ज्योति ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे, तो ऐसी घटनाएं होती हैं। जनता की सुरक्षा की उम्मीद किससे की जाए?

एटा के रिटायर्ड दरोगा का बेटा चला रहा था कार
घटनास्थल पर एसपी सिटी आदित्य बंसल ने कहा कि यह घटना वाकई काफी गंभीर है। कार में जो भी लोग सवार थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी में यह पता चल गया है कि ब्रेजा कार एटा के गांव नगला नाथा निवासी रिटायर्ड दरोगा गुरेश बाबू के नाम पंजीकृत है। कार रिटायर्ड दरोगा का बेटा चला रहा था। घटना के बाद वह कार छोड़कर भाग गया। कार ने कई दोपहिया वाहन सवारों को टक्कर मारी है। कार में मिले सामान की वीडियोग्राफी कराई गई है। तीनों घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया है।

वर्दी में था कार सवार, पी रखी थी शराब
मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल उर्वशी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां के साथ कृष्णा टोला से रामघाट रोड जा रही थीं। रास्ते में सामने से रॉन्ग साइड पर आ रही सफेद रंग की ब्रेजा कार एक वर्दी पहना पुलिसकर्मी चला रहा था। उसने शराब पी रखी थी। इस भीषण टक्कर में उनकी स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उनका फोन भी टूट गया। इसके अलावा, उनके पर्स में रखे करीब चार से छह हजार रुपये भी चोरी हो गए।

कार की टक्कर से ये भी हुए घायल
कार की टक्कर से बाइक सवार मिथिला पुरी निवासी ध्रुव, सूरज बृजेश और स्कूटी सवार सुरेंद्रनगर निवासी मनीष भी घायल हुए हैं इन्हें दिनेश शर्मा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed