फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Operation of tumor in teenager's heart without changing valve

वाल्व बिना बदले किशोरी के हृदय में ट्यूमर का किया आपरेशन

Wed, 28 Oct 2020 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Operation of tumor in teenager's heart without changing valve
एन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स की टीम के साथ डॉ एम आजम हसीन । - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्होंने फिरोजाबाद निवासी 17 वर्षीय किशोरी के हृदय में ट्यूमर का सफल आपरेशन किया है, वह भी वाल्व को बिना बदले। आपरेशन के बाद सबा की हालत सामान्य है। कठिन सर्जरी करने वाली टीम को कुलपति ने बधाई दी है। इस सर्जरी का खर्च समाजसेवी और पूर्व विधायक जफर आलम ने उठाया है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के कार्डियोथोरासिक सर्जन डा. आजम हसीन के नेतृत्व में डा. सुमित प्रताप सिंह व डा. मयंक यादव ने आपरेशन किया। टीम में डा. साबिर अली खान, डा. नदीम रजा, डा. हर्ष, डा. शाहिद तथा डा. लक्ष्य वार्ष्णेय भी शामिल थे। डा. आजम हसीन ने बताया कि फिरोजाबाद की रहने वाली 17 वर्षीय सबा को सांस लेने में कठिनाई होती थी। वह अकसर बेहोश हो जाती थी। प्रारंभिक जांच में हृदय संबंधी समस्या का पता चला। सभी प्रकार की जांच के बाद डॉक्टर्स ने सर्जरी का विकल्प चुना। इस सर्जरी में हृदय में मौजूद ट्यूमर का आपरेशन किया गया। वह भी वाल्व को बिना बदले, जो एक असाधारण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अब सबा की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

डा. आजम हसीन की टीम को बधाई देता हूं। जेएन मेडिकल कालेज के चिकित्सक पूरी लगन के साथ कार्य कर रहे हैं। यह असामान्य आपरेशन उनकी कर्मठता का उदाहरण है। - प्रो. तारिक मंसूर, कुलपति, एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालिज के कार्डियक सर्जरी विभाग के अंतर्गत गत 3 वर्षों में 400 से अधिक शल्य कार्य सफलतापूर्वक किये जा चुके हैं । - प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी, प्रिंसिपल, जेएन मेडिकल कालेज
मेडिकल कालेज के चिकित्सक कई जटिल शल्य कार्य अंजाम दे चुके हैं। जिनमें से कई मामले दूसरे अस्पतालों द्वारा रेफर किये गए थे
- प्रो. राकेश भार्गव, डीन मेडिसिन फैकेल्टी, जेएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed