फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now ten Conspirators on intelligence radar, monitoring everything from movement to movement

अलीगढ़ः अब खुफिया रडार पर दस बलवाई, आने-जाने से लेकर हर गतिविधि पर नजर

Wed, 08 Jan 2020 01:11 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Jan 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Now ten Conspirators on intelligence radar, monitoring everything from movement to movement
AMU

एएमयू में अमन कायम है। कैंपस खुलने भी जा रहा है। आगे भी यह अमन बरकरार रहे, इस दिशा में एएमयू इंतजामिया के साथ-साथ पुलिस प्रशासन व खुफिया तंत्र भी कदम ताल मिला रहा है। इसी कड़ी में अब ऐसे करीब दस छात्र नेताओं की खुफिया निगरानी बढ़ा दी गई है, जिनके नाम बवाल के साजिशकर्ताओं की सूची या गुंडा एक्ट के तहत प्रस्तावित कार्रवाई सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन


इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो हर दूसरे दिन दिल्ली में जामिया और जेएनयू आते-जाते हैं। वहां के छात्र नेताओं से मंत्रणा कर लौटने के बाद यहां फिर नया शिगूफा छोड़ते हैं। संकेत मिल रहे हैं कि इन चिह्नितों पर एक सप्ताह में कोई पुलिस कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


पिछले माह कैंपस में हुए घटनाक्रम के बाद अब हालात लगातार सामान्य तो हो रहे हैं। मगर, छात्र नेताओं के स्तर से लगातार कोई न कोई नया शिगूफा छोड़ा जा रहा है। इसके पीछे अधिकांश तौर पर उन्हीं छात्र नेताओं का नाम सामने आता है जो 15 दिसंबर के बवाल की साजिशकर्ता सूची या गुंडा एक्ट की प्रस्तावित कार्रवाई सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करीब दस छात्र नेताओं को चिह्नित कर लिया गया है और इनकी खुफिया निगरानी कराई जा रही है। ये दिल्ली जाते हैं तो किस मकसद से जाते हैं और वहां किस-किस से मुलाकात होती हैं। कौन जामिया के नेताओं के संपर्क में है और कौन जेएनयू के छात्र नेताओं के संपर्क में है। इन सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है।
 
 छात्र नेताओं की गतिविधियों पर हमारी नजर है। आपराधिक मुकदमों में संलिप्त कुछ छात्र नेताओं के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए संस्तुति रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। और भी कार्रवाई होना प्रस्तावित है।-आकाश कुलहरि एसएसपी
 

आरएएफ-पुलिस ने किया फ्लैगमार्च

कैंपस में माहौल सामान्य रखने के मकसद से मंगलवार को इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस व आरएएफ की टीम ने एएमयू सर्किल से बाब-ए-सैयद व मेडिकल रोड तक फ्लैगमार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की कि पुलिस अभी पूरी तरह मुस्तैद है। किसी को कानून हाथ में लेने का मौका नहीं दिया जाएगा।

 एएमयू में स्थानीय छात्राओं का धरना जारी

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एएमयू में स्थानीय छात्राओं का धरना जारी रहा। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस को 13 जनवरी खोलने का फैसला किया है। लेकिन छात्राओं की दलील थी कि जब कैंपस खुल जाएगा तो उनके आंदोलन के संबंध में वह निर्णय ले लेंगी। 16 दिसंबर को एएमयू में अवकाश घोषित होने के बाद यहां पर पढ़ने वाली कुछ स्थानीय छात्राएं धरने पर बैठ गई थीं। उनका यह धरना अभी भी जारी है।

13 से खुलेगा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को आगामी 13 जनवरी से चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। साथ ही एएमयू के स्कूलों को भी नौ जनवरी से खोलने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को एएमयू प्रशासन और जिला प्रशासन के बीच हुई बैठक में फैसला लिया गया। गौरतलब हो कि 15 दिसंबर को एएमयू में पुलिस और छात्रों के बीच टकराव के बाद विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया था।

एएमयू परीक्षा कंट्रोलर के मुताबिक, फैकल्टी ऑफ मेडिसिन, यूनानी मेडिसिन, जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को 13 जनवरी को खोला जाएगा। इन संकायों के छात्रों की अगर कोई परीक्षा छूटी है तो वह 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा फैकल्टी ऑफ लॉ, कामर्स, लाइफ साइंस और कृषि विज्ञान को 20 जनवरी को खोला जाएगा। इन संकायों के छात्रों की छूटी परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी। फैकल्टी ऑफ ऑर्ट्स, सोशल साइंस, इंटरनेशनल स्टडी, दीनियात और पॉलीटेक्निक और कम्यूनिटी कॉलेज 24 जनवरी को खोला जाएगा। इन संकायों के छात्रों की छूटी परीक्षा 27 जनवरी को होगी।

इसके अलावा एएमयू से जुड़े स्कूलों में एक से आठ तक की कक्षाओं को नौ जनवरी से शुरू किया जाएगा। कक्षा 10 से कक्षा 12 तक के स्कूलों को 13 जनवरी को और कक्षा 9 व कक्षा 11 को 17 जनवरी को खोला जाएगा।
12वीं के बोर्ड परीक्षा फार्म 20 तक जमा करें

कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षा फार्म को जमा करने के लिए आखिरी तारीख 20 जनवरी तक कर दी गई है। इसके अलावा और भी विस्तार से जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed