फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nirbhaya case advocate Seema Kushwaha meets Hathras case victim family

हाथरस: मृतका के परिजनों से मिलीं निर्भया की वकील सीमा कुशवाहा, बोलीं- न्याय दिलाकर रहूंगी

Thu, 08 Oct 2020 05:42 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 08 Oct 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case advocate Seema Kushwaha meets Hathras case victim family
हाथरस पहुंचीं वकील सीमा कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

बहुचर्चित निर्भया कांड में आरोपियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा कुशवाहा गुरुवार को हाथरस में मृतका के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचीं। यहां उन्होंने मृतका के परिजनों से काफी देर तक बातचीत की।

विज्ञापन


परिवार से भेंट करने के बाद सीमा ने कहा कि वह मृत युवती के परिवार के लोगों को न्याय जरूर दिलाएंगी। उन्होंने कहा कि हमने परिवार से बात कर ली है। इस केस का वकालतनामा भी हम जल्दी तैयार कर लेंगे। सीमा कुशवाहा ने कहा कि वह मृतका के परिवार की और से केस लड़ेंगी। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के भाई और आरोपी के बीच के कॉल रिकॉर्ड को लेकर उन्होंने कहा कि आजकल हम सभी लोग एक दूसरे से बातचीत करते हैं। क्या मृतका के भाई और आरोपी के बीच बातचीत होने से उसे युवती को मारने का अधिकार मिल जाता है? ऐसे में आरोपी को निर्दोष कहने के पीछे क्या तथ्य है।

सीमा कुशवाहा ने कहा कि जिला कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट और फिर जरूरत पड़ी तो वह निर्भया कांड के आरोपियों की तरह इस केस के आरोपियों को भी सुप्रीम कोर्ट से फांसी की सजा दिलाएंगी। मालूम हो कि निर्भया का केस लड़ने वाली वकील सीमा कुशवाहा ने हाथरस केस में पीड़िता का केस निशुल्क लड़ने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed