फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New MCh and DM courses can be started in medical college

जेएन मेडिकल कॉलेज में शुरू हो सकते हैं नए एमसीएच और डीएम पाठ्यक्रम

Fri, 17 Sep 2021 09:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
New MCh and DM courses can be started in medical college
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में भविष्य में जल्द ही नए एमसीएच और डीएम पाठ्यक्रमों की शुरुआत हो सकती है। इस बात के संकेत कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने दिए हैं। वह बुधवार को जेएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में अति आधुनिक डिजाइन से सुसज्जित आधुनिक सर्जरी सेमिनार हॉल का उद्घाटन कर रहे थे। इस हॉल में 108 चिकित्सकों के बैठने की क्षमता है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि हाल ही में जारी एनआईआरएफ रैंकिंग में एएमयू के मेडिकल कॉलेज को देशभर के अग्रणी चिकित्सा संस्थानों में 15वां स्थान हासिल हुआ है। हमारे डेंटल कॉलेज ने भी रैंकिंग में प्रमुख संस्थानों की सूची में जगह बनाई है। यदि हम नए एमसीएच डीएम पाठ्यक्रम शुरू करते हैं तो चिकित्सा में हमारी रैंकिंग में और भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि नई तकनीक से लैस इस बहुउद्देशीय हॉल से चिकित्सा शिक्षा की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और चिकित्सा अनुसंधान में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की सुविधा हासिल होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्जरी उन चिकित्सा छात्राओं में से एक है जिसकी सबसे ज्यादा मांग है। इसके लिए कौशल और अच्छे बुनियादी ढांचे की आवश्यकता होती है। कुलपति ने जोर देकर कहा कि यह रैंकिंग न केवल जेएनएमसी में उच्च शैक्षणिक मानकों को दर्शाती है, बल्कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निम्न आर्थिक स्तर के लोगों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता को भी दर्शाती है। कुलपति ने नवनिर्मित सर्जरी संग्रहालय का भी निरीक्षण किया। फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रोफेसर राकेश भार्गव ने सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सैय्यद अमजद अली रिजवी और डॉ. मोहम्मद आसिफ अली के प्रयासों की सराहना की। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि कुलपति ने जिस आवश्यक डिजिटल और उच्च तकनीक से सुसज्जित आधुनिक सर्जरी सेमिनार हॉल की अवधारणा की थी, आज वह साकार हो गई है। इस अवसर पर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर अफजल अनीस, डॉक्टर फरीद मेहंदी, प्रोफ़ेसर मोहम्मद रेहान, इंजीनियर राजीव शर्मा आदि चिकित्सक व शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed