{"_id":"6973e77fb1991aa1620d36ee","slug":"new-lab-started-in-chc-patients-got-relief-aligarh-news-c-2-1-gur1003-893194-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सीएचसी में चालू हुई नई लैब, मरीजों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सीएचसी में चालू हुई नई लैब, मरीजों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुरू हुई ब्लड केयर यूनिट से मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हाईटेक मशीनों के नहीं होने के कारण निम्न स्तर की ही खून की जांचें होती थीं। नई जांच लैब में हाईटेक मशीनों से सीवीसी, लिवर, किडनी, कोलेस्ट्रॉल, हेपेटाइटिस बी और सी, एचआईवी, सिफलिस, यूरिन, प्राेटीन, हीमोग्लोबिन, विडाल, सीरम आदि की जांचें हो रही हैं। यह लैब क्रियाशील हो गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि शासन से मिली मशीनों से उपरोक्त जांचों के लिए एक बार में 24 सैंपल परीक्षण के लिए लगाए जा सकते हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट उसी दिन मोबाइल पर सॉफ्ट कॉपी रूप में भेजी जा रही है। हार्ड कॉपी अगले दिन ले सकते हैं। इसके चालू होने से मरीजों को महंगी जांचों से छुटकारा मिल रहा है।
गौर हो कि लिवर, किडनी, कोलेस्ट्रॉल की जांच निजी लैब पर 1000 से 1200 रुपये में होती है। सामुदायिक केंद्र में यह जांच होने से मरीजों को महंगी जांचों से छुटकारा मिलेगा। डॉ. विकास कुमार ने बताया कि विटामिन, कैल्शियम, गठिया आदि जांच सुविधा जल्द शुरू होंगी। वहीं प्रयोगशाला में वर्तमान में एक कंप्यूटर ऑपरेटर की कमी चल रही है, जिसके लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है।