Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   new hub of govardhan cyber fraud

Aligarh News: गोवर्धन साइबर ठगी का नया हब

Mon, 05 Dec 2022 05:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
new hub of govardhan cyber fraud
तमाम जागरूकता के बाद भी जिले में हर दिन साइबर ठगी के दस से बारह प्रकरण सामने आ रहे हैं। इनमें 10 प्रकरण ऑनलाइन दर्ज हो रहे हैं, जबकि दो से तीन मामले ऑफलाइन दर्ज हो रहे हैं। खास बात ये है कि कई मामलों में साइबर ठगी पड़ोसी जनपद मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र से हो रही है। पश्चिमी यूपी की साइबर पुलिस के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं कि अब गोवर्धन में बैठे साइबर ठग लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उनके द्वारा की जा रही घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने अब तक जो जांच पड़ताल की है, उसके अनुसार साइबर ठगी का सबसे बड़ा गढ़ जमताड़ा रहा है। इसके बाद दिल्ली से विदेशी माल की डिलीवरी के नाम पर ठगी, अमरोहा से सिम बदलने की ठगी, हरियाणा से मोबाइल टावर लगवाने की ठगी होती रही है। मगर गोवर्धन से पेटीएम एकाउंट से जुड़ी ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस ठगी का ग्राफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

साइबर ठगी पर काम कर रही टीमों ने जब गोवर्धन के इस गांव के विषय में जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह गांव मथुरा के राजस्थान व हरियाणा बॉर्डर पर है। मथुरा पुलिस भी इस गांव के ठगों से परेशान है। आसानी से ये ठग घटना को अंजाम देकर दूसरे राज्य में प्रवेश कर जाते हैं और पुलिस से बच जाते हैं। इसे लेकर अब पश्चिमी यूपी की पुलिस ठोस रणनीति बनाने पर काम कर रही है। इंस्पेक्टर साइबर थाना सुरेंद्र सिंह इतना ही बताते हैं कि सभी जगहों के ठगों पर पुलिस रणनीति बनाकर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस:-1
-सासनी गेट थाना क्षेत्र के जयगंज के एक युवक को कॉल आया। उधर से ठग ने पेटीएम एकाउंट में गड़बड़ी की बात कही और फिर रुपये ठगने का प्रयास किया। युवक ने समझदारी दिखाई तो ठगी से बचा। पुलिस शिकायत पर जांच में आरोपी गोवर्धन क्षेत्र के निकले।

केस:-2
-गांधीपार्क थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद के एक युवक को कॉल आया। क्रेडिट कार्ड ऑफर करते हुए बैंक खाते व पेटीएम एकाउंट संबंधी जानकारी लेना शुरू किया। युवक उनकी बातों में आ गया और पेटीएम वालेट से रुपये पार कर दिए गए। जांच में आरोपी गोवर्धन क्षेत्र से ही निकले।
जिले में साइबर ठगी के आंकड़े
-2500 शिकायतें इस साल आनलाइन दर्ज हुई हैं
-500 शिकायतों को ऑफलाइन करवाया गया दर्ज
-400 आफलाइन शिकायतों का हो चुका है निस्तारण
-41 मुकदमे अब तक रेंज स्तरीय साइबर थाने में दर्ज
-15 मुकदमों का पुलिस कर चुकी है पर्दाफाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed