{"_id":"5d1e420c8ebc3e3cab04ab2d","slug":"neighbour-beaten-over-hindu-holy-book-read-in-aligarh-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: हिंदू धार्मिक ग्रंथ पढ़ने पर पड़ोसियों ने पीटा, एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: हिंदू धार्मिक ग्रंथ पढ़ने पर पड़ोसियों ने पीटा, एक दबोचा
Thu, 04 Jul 2019 11:45 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : Social media
महानगर के देहली गेट थाना क्षेत्र के महफूज नगर में गुुरुवार को कुछ कट्टरपंथियों ने एक संप्रदाय विशेष के व्यक्ति को हिंदू धार्मिक ग्रंथ पढ़ने को लेकर पीट दिया। उसका हारमोनियम तोड़ दिया और धार्मिक ग्रंथ भी छीन ले गए। पीड़ित दोपहर को विश्व हिंदू महासभा के पदाधिकारियों संग एसएसपी कार्यालय पर आरोपियों के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचा। यहां एसएसपी की अनुुपस्थिति में एसपी देहात को शिकायती पत्र सौंपकर कट्टरपंथी हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
महफूज नगर, देहली गेट निवासी दिलशेर पुत्र फूल खां ने एसपी देहात को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वह हर रोज अपने घर पर हिंदू धार्मिक ग्रंथ पढ़ता है। इस बात से नाराज पड़ोस में रहने वाले दो कट्टरपंथी युवक अपने साथियों के साथ घर में घुस आए और परिवार पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं धार्मिक ग्रंथों को भी फाड़ने की कोशिश की। जैसे-तैसे करके उन लोगों से अपनी और परिवार की जान बचाई। हमलावर जाते-जाते आगे से धार्मिक ग्रंथ न पढ़ने की चेतावनी देते हुए कहा कि जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। एसपी देहात ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना देहली गेट पुलिस को आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में देहलीगेट इंस्पेक्टर इंद्रेश पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पड़ोसी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और मारपीट करने के तहत समीर व जाकिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी हिरासत में ले लिया गया है। वह पड़ोसी से झगड़ा होना स्वीकार रहा है। बाकी आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है।