फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   National anthem played simultaneously at 31 intersections in Aligarh

मां तुझे प्रणाम: 35 चौराहों पर एक साथ हुआ राष्ट्रगान, हर ओर सुनाई दिया- जन गण मन अधिनायक जय है

Thu, 15 Aug 2024 04:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 04:41 PM IST
सार

35 चौराहों को तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारों और झंडों से सजाया गया। अलीगढ़वासी हाथों में भारतीय ध्वज लेकर चौराहे पर इकट्ठा हुए। जैसे ही घड़ी में 10 बजे, वैसे ही ध्वजारोहण के साथ जन गण मन अधिनायक जय है... शुरू हो गया।

विज्ञापन
National anthem played simultaneously at 31 intersections in Aligarh
एटा चुंगी चौराहे पर राष्ट्रगान करते हुए अलीगढ़वासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के दो प्रमुख आयोजनों के बाद तीसरा आयोजन 15 अगस्त को आयोजित हुआ। सुबह ठीक दस बजे अलीगढ़ के 35 प्रमुख चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान हुआ और पूरा शहर राष्ट्रगान से गुंजायमान हो गया। 

विज्ञापन


अमर उजाला द्वारा 15 अगस्त पर प्रतिवर्ष जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहरवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में 10 अगस्त को मशाल यात्रा और 12 अगस्त को शहर के सेंटर प्वाइंट चौराहे पर अतुल पंडित रॉक बैंड द्वारा देशभक्ति के गीत गाए गए। दोनों आयोजनों के बाद अब तीसरा आयोजन स्वतंत्रता दिवस के दिन हुआ। 
विज्ञापन


शहर के 35 चौराहों को तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारों और झंडों से सजाया गया। देशभक्ति गीत लगातार साउंड सिस्टम पर चल रहे थे। अलीगढ़वासी हाथों में भारतीय ध्वज लेकर चौराहे पर इकट्ठा हुए। जैसे ही घड़ी में 10 बजे, वैसे ही ध्वजारोहण के साथ जन गण मन अधिनायक जय है... शुरू हो गया। राष्ट्रगान की समाप्ति के बाद लोगों ने भारत माता की जय और वंदेमातरम् के नारे लगाने लगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चौराहों पर एक साथ हुआ राष्ट्रगान

  1. - क्वार्सी चौराहा-विजय तोमर पूर्व पार्षद
  2. - क्वार्सी चुंगी-गौरव गोदानी, पंचम लोधी व्यापारी
  3. - किशनपुर तिराहा-सारथी आपका साथी
  4. - गांधी आई तिराहा-अमित गोस्वामी भाजयुमो नेता
  5. - सेंटर प्वाइंट चौराहा-सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल
  6. - मैरिस रोड चौराहा-लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन
  7. - केला नगर चौराहा-सलमान शाहिद बसपा नेता
  8. - दोदपुर चौराहा-आगा यूनुस कांग्रेस नेता
  9. - एएमयू सर्किल-माजिन जैदी पूर्व छात्र नेता एएमयू
  10. - घंटाघर चौराहा-डॉ. निशित शर्मा पूर्व छात्र नेता एएमयू
  11. - कर्पूरी ठाकुर तिराहा-प्रतीक चौहान भाजयुमो नेता
  12. - तस्वीर महल चौराहा-ज्ञानेंद्र मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता
  13. - एटा चुंगी चौराहा-अलिख भारतीय क्षत्रिय महासभा
  14. - अचल ताल चौराहा-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
  15. - दुबे पड़ाव चौराहा-अजयराज गुप्ता लिथो व्यापारी नेता
  16. - गांधी पार्क चौराहा-अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा
  17. - माल गोदाम-अरविंद गुप्ता गोलू व्यापारी
  18. - रसलगंज चौराहा-राजेश वार्ष्णेय व्यापारी
  19. - होली चौक-विनोद पांडे सामाजिक कार्यकर्ता
  20. - सरसौल चौराहा-प्रमेन्द्र पाल सिंह गुड्डू भाजयुमो नेता
  21. - खेरेश्वर चौराहा-शीलू ठाकुर प्रधान लोधा
  22. - देहली गेट चौराहा-शकुंतला भारती पूर्व महापौर
  23. - सराफा तिराहा -सुमित शिब्बो व्यापारी
  24. - अब्दुल करीम चौराहा-विशाल देशभक्त-हर्षद हिंदू भाजयुमो नेता
  25. - मीरूमल चौराहा-मनीष अग्रवाल बूल भाजपा पार्षद
  26. - बाराद्वारी चौराहा-जय गोपाल वीआईपी व्यापारी नेता
  27. - फूल चौराहा-राहुल स्क्रैप व्यापारी नेता
  28. - मदार गेट-रामअवतार शर्मा व्यापारी
  29. - हाथरस अड्डा-हाथरस अड्डा व्यापार मंडल
  30. - केपी इंटर कॉलेज-अखिल भारतीय कायस्थ महासभा
  31. - खिरनी गेट-श्री दिंगबर जैन महासमिति
  32. - सासनी गेट-शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल
  33. - जयगंज डाकखाना-तस्लीम मुख्तार सामाजिक कार्यकर्ता
  34. - पीएसी रामघाट रोड-बल्देव चौधरी सीटू युवा नेता
  35. - मसूदाबाद चौराहा-सीमा शर्मा कांग्रेस नेत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed