फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mountains of garbage spreading diseases

Aligarh: बीमारियां फैला रहे कूड़े के पहाड़, रातों को जाग रही पब्लिक, गहरी नींद सो रहे जिम्मेदार

Tue, 08 Oct 2024 12:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 08 Oct 2024 12:29 PM IST
सार

कांग्रेस नेता इं. आगा युनुस ने कहा कि मथुरा रोड पर कूड़े के पहाड़ से निकलने वाली बदबू से 50- 60 हजार लोगों का जीना दुश्वार है। अगर नगर निगम कूड़े का पहाड़ हटाकर शहरी इलाके से दूर नहीं करता है या वेस्ट मटेरियल मैनेजमेंट से खत्म नहीं करता तो तीन दिन बाद धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
Mountains of garbage spreading diseases
मथुरा रोड स्थित एटूजेड प्लांट में पड़ा कूड़े का ढेर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर में 50 हजार की आबादी के बीच में खड़े कूड़े के पहाड़ बीमारियां फैला रहे हैं। बदबू और मच्छरों के प्रकोप के चलते लोग सो नहीं पा रहे, वहीं जिम्मेदार अफसर और जनप्रतिनिधि गहरी नींद सो रहे हैं। यही कारण है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया और अब भी कूड़ा निस्तारण के लिए टेंडर प्रक्रिया लंबित होने की सफाई दे रहे हैं। क्षेत्र के चिकित्सक बताते हैं कि इस इलाके में सांस रोगियों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही मच्छरों के प्रकोप से मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियां फैल रही हैं।

विज्ञापन


कूड़े का पहाड़ नहीं हटा तो करेंगे आंदोलन : युनुस
कांग्रेस नेता इं. आगा युनुस ने कहा कि मथुरा रोड पर कूड़े के पहाड़ से निकलने वाली बदबू से 50- 60 हजार लोगों का जीना दुश्वार है। अगर नगर निगम कूड़े का पहाड़ हटाकर शहरी इलाके से दूर नहीं करता है या वेस्ट मटेरियल मैनेजमेंट से खत्म नहीं करता तो तीन दिन बाद धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आबादी वाले इलाकों में कूड़ा डंपिंग यार्ड संचालित हैं। भाजपा नेताओं को सिर्फ चर्बी की बदबू आती है। कूड़े की बदबू पर उन्होंने चप्पी साध ली है।

विज्ञापन

पब्लिक-जनप्रतिनिधि बोल

कूड़े के ढेर होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। रात में परिवार के लोग सो नहीं पाते हैं। फॉगिंग का असर कुछ देर ही रहता है।- ईश्वर दास वर्मा, लोधी विहार
कूड़े की बदबू से परेशानी होती है। खुले में सांस लेने में तकलीफ होती है। कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा।- राजेश गुप्ता, सासनीगेट
क्षेत्र में बदबू और मच्छरों से परेशान हैं। गर्मी और बारिश के दिनों में बीमारियां फैलती हैं। मलेरिया और डेंगू फैलने का डर बना रहता है।- लकी वार्ष्णेय , जयगंज
जिलेभर का कूड़ा यहां डाला जा रहा है। निस्तारण के नाम पर कुछ नहीं होता दिखाई देता। घर के दरवाजे हमेशा बंद करके रहना पड़ता है।- मेघराज सिंह, मथुरा रोड
मच्छरों और बदबू से बचाव के लिए तमाम उपाय कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।- तिलक वार्ष्णेय, जयगंज
कूड़े के ढेर की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से बात की है। कूड़ा निस्तारण के लिए टेंडर प्रक्रिया लंबित होने की बात कह दी जाती है।- राहुल भाटी, सामाजिक कार्यकर्ता
मथुरा रोड, सासनीगेट, जयगंज आदि क्षेत्र में बदबू और मच्छरों की समस्या के निस्तारण के लिए कानूनी पहलू पर भी ध्यान दिया जाएगा।- हनी वार्ष्णेय , सामाजिक कार्यकर्ता
सासनीगेट क्षेत्र में बदबू और मच्छरों की समस्या से लोग ज्यादा परेशान हैं। इस कारण मच्छर जनित मलेरिया जैसी बीमारियां फैलती हैं। गर्मी और बारिश में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।- डॉ. सबा खान, जयगंज
बदबू और मच्छर बीमारियां फैलने के बडे़ माध्यम हैं। बदबू से जहां सांस रोगियों की समस्या बढ़ जाती है वहीं मच्छरों से मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां बढ़ती हैं। इन इलाकों में इन बीमारियों से पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है।- डॉ. राजीव वार्ष्णेय, आगरा रोड
मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कराई जा रही है। बदबू को रोकने के लिए भी उपाय किए गए हैं। टेंडर उठने के बाद कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।- अनिल पाराशर, कोल विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed