{"_id":"6a312a1096a78d6fea0e29f2","slug":"moon-of-muharram-update-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muharram: आज दिख सकता है मुहर्रम का चांद, इमामबाड़ों और अजाखानों में मजलिस की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muharram: आज दिख सकता है मुहर्रम का चांद, इमामबाड़ों और अजाखानों में मजलिस की तैयारी शुरू
Tue, 16 Jun 2026 04:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 16 Jun 2026 04:19 PM IST
सार
अंजुमन तंजीमुल अजा बैतुस सलात एएमयू में मजलिस शुरू होगी। मौलाना सादिक अब्बास रिजवी कर्बला में शहीदों की अहमियत का जिक्र करेंगे। इमामबाड़ा आले मोहम्मद, नगला मल्लाह में शाम सात बजे मजलिस होगी, जिसमें मौलाना हसन मोहम्मद खिताब करेंगे।
विज्ञापन
मुहर्रम 2026 कब है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुहर्रम का चांद मंगलवार को दिख सकता है। चांद दिखते ही इमामबाड़ों और अजाखानों में मजलिस शुरू हो जाएगी। सोमवार को इमामाबाड़ों में मजलिस की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
अंजुमन तंजीमुल अजा बैतुस सलात एएमयू में मजलिस शुरू होगी। मौलाना सादिक अब्बास रिजवी कर्बला में शहीदों की अहमियत का जिक्र करेंगे। इमामबाड़ा आले मोहम्मद, नगला मल्लाह में शाम सात बजे मजलिस होगी, जिसमें मौलाना हसन मोहम्मद खिताब करेंगे।
विज्ञापन
एक से नौ मुहर्रम तक इमामिया हॉल, नेशनल कॉलोनी, आमेर निशान में मौलाना मोहम्मद यूसुफ जैदी सुबह आठ बजे खिताब करेंगे। चांद रात से नौ मुहर्रम तक कोठी लाला रुख, मेडिकल रोड स्थित इमामबाड़ा हैदर अली खान में मौलाना सैयद शबाब हैदर सुबह 11 बजे मजलिस पढ़ेंगे। बैतुस सलात में ताबिश रजा, मौलाना गुलाम, इंजीनियर इमदाद हुसैन, डॉ. वसी अहमद जैदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैतुस सलात से निकलेगा आशूरा पर जुलूस
अंजुमन तंजीमुल के महासचिव सैयद नादिर अब्बास नकवी ने बताया कि 10 मुहर्रम को सुबह आठ बजे बैतुस सलात से आमाल-ए-आशूरा का आयोजन होगा। सुबह 8:45 बजे मजलिस होगी। सुबह 9:15 बजे जुलूस-ए-आशूरा बैतुस सलात से रवाना होकर बाब-ए-सैयद, नुमाइश मैदान होते हुए कर्बला शाहजमाल पहुंचेगा।