{"_id":"671d6d79e84653b639014134","slug":"mobile-and-bike-snatched-from-businessman-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101301-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: व्यापारी से लूटे मोबाइल और बाइक, क्षेत्रीय वार्ड सदस्य लेकर पहुंचा पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: व्यापारी से लूटे मोबाइल और बाइक, क्षेत्रीय वार्ड सदस्य लेकर पहुंचा पुलिस चौकी
Sun, 27 Oct 2024 04:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:00 AM IST
सार
डब्बू सिंह की किराने की दुकान है। वह पांच वर्षीय बेटी को बाइक से लेकर गांव जा रहा था। छोटे रजबहा के पास तीन बाइकों पर सवार सात लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उसे पीटा, जेब में रखे 18 हजार रुपये, मोबाइल और बाइक छीन ली।
विज्ञापन
छीनी हुई बाइक व मोबाइल पुलिस के सुपुर्द
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बा में दुकान चलाने वाले दुकानदार से शुक्रवार की रात को बाइक सवार सात लोगों ने मोबाइल व नकदी और बाइक छीन ली। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस चौकी पर की। पुलिस की मदद करते हुए क्षेत्रीय वार्ड सदस्य ने आरोपियों की तलाश कर छीनी हुई बाइक व मोबाइल पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
गांव नगला नजीब अली निवासी डब्बू सिंह पुत्र शांति स्वरूप की कस्बा में किराने की दुकान है। डब्बू ने बताया है कि शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे वह पांच वर्षीय बेटी को बाइक से लेकर गांव जा रहा था। छोटे रजबहा के पास तीन बाइकों पर सवार सात लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उसे पीटा, जेब में रखे 18 हजार रुपये, मोबाइल और बाइक छीन ली।
विज्ञापन
इसके बाद वह नगला खुमी गांव की ओर भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तो देर रात क्षेत्रीय वार्ड सदस्य उसका मोबाइल और बाइक लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने बताया है कि मामला आपसी लेनदेन का हैै।
विज्ञापन