फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nurse commits suicide in Mangarhi Gonda

अलीगढ़: दिन में पति से हुई थी अनबन, रात में फंदे पर झूल गई नर्स, एक-दूसरे पर शक करते थे दंपती

Sun, 13 Sep 2026 12:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 13 Sep 2026 12:29 PM IST
सार

पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी दोनों ही अलग-अलग काम करते थे। उनके मोबाइल पर बार-बार कॉल आती थी, जिसके कारण दोनों बेवजह एक-दूसरे पर शक करते थे। इस शक ने ही दोनों की बीच खाई पैदा कर रखी थी। इसी के चलते उनमें अनबन हो जाती थी।

विज्ञापन
Nurse commits suicide in Mangarhi Gonda
मृतका नर्स मधु उर्फ भावना - फोटो : संवाद

विस्तार

गोंडा के मानगढ़ी गांव निवासी नर्स मधु उर्फ भावना (34) ने शुक्रवार की रात अपने कमरे में फंदे पर लटक गई। कमरे में सो रहे पुत्र कुणाल (10) की अचानक आंख खुली और उसने मां को फंदे पर लटके देखा तो शोर मचाया। तत्काल परिजन ने उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार दिन में पति से अनबन होने के चलते महिला ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी आबिद कुरैशी ने बताया कि मानगढ़ी गांव निवासी अजीत कुमार खेती के अलावा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में संविदा पर इगलास में सर्वे का काम करते हैं। उनकी पत्नी मधु उर्फ भावना खैर में एक निजी अस्पताल में नर्स थीं। अजीत के पिता विजेंद्र का पिछले निधन हो चुका है। मां इंद्रवती और बड़ा भाई रोवेश मकान के दूसरे हिस्से में रहते हैं।
विज्ञापन


भावना बृहस्पतिवार को मायके से लौटी थी। शुक्रवार को दिन में दंपती में कुछ अनबन हुई। रात में पति आंगन में जबकि महिला अपने बेटे के साथ कमरे में सोई थी। रात करीब 11 प्यास लगने पर कुणाल की आंख खुली तो उसने अपनी मां को पंखे के सहारे फंदे पर लटके देखा। इस पर शोर मचाया। सूचना पर रात करीब 11:30 बजे गांव पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दूसरे पर शक करते थे दंपती
कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी दोनों ही अलग-अलग काम करते थे। उनके मोबाइल पर बार-बार कॉल आती थी, जिसके कारण दोनों बेवजह एक-दूसरे पर शक करते थे। इस शक ने ही दोनों की बीच खाई पैदा कर रखी थी। इसी के चलते उनमें अनबन हो जाती थी। शुक्रवार दोपहर भी दंपती में ऐसे ही अनबन हुई जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed