फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MK Star beat Spartan by three runs

Aligarh News: एमके स्टार ने स्पार्टन को तीन रनों से हराया

Fri, 27 Mar 2026 03:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
MK Star beat Spartan by three runs
हरदुआगंज में अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान पर विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : samvad
हरदुआगंज में अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को चैलेंजर सीरीज का मैच खेला गया। इसमें एमके स्टार ने तीन रनों से एमके स्पार्टन को हरा दिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमके स्टार की टीम 35 ओवर में 200 रनों पर ऑल आउट हो गई। हर्ष वर्मा ने 40, अजय ने 34, दक्ष ने 20 और अनिकेत ने 19 रन बनाए। एमके स्पार्टन के रक्षित ने चार, तन्मय शर्मा, अब्दुल बारी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए एमके स्पार्टन की टीम 35 ओवर में 197 रनों पर ढेर हो गई। ऋषभ शर्मा ने 58, अंशु सिंह ने 31, निखिल यादव ने 25 रन बनाए।



एमके स्टार के अंशु राजपूत व आदर्श ने तीन-तीन, आरव और भास्कर ने दो-दो विकेट लिए। अंपायरिंग अमन चौधरी व सरफराज खान ने की। प्लेयर ऑफ द मैच रहे अंशु राजपूत को सरफराज खान और मेघा सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रेम शंकर यादव, पंकज कुमार, भवेंद्र शर्मा, मनीष कांत आर्य, कोच मोहम्मद मंसूर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed