फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minister Surya Pratap Shahi said in Aligarh that damaged government tubewells should be correct in 36 hours

मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले: खराब पड़े सरकारी नलकूप 36 घंटे के अंदर हों सुचारू, सफाई व्यवस्था में न रहे कमी

Thu, 25 Aug 2022 05:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 25 Aug 2022 05:30 PM IST
सार

प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं कृषि संसाधन विभाग मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट में मीडियाकर्मियों से रूबरू होकर कहा कि उन्होंने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा की है। विकास कार्यों की गति और कानून व्यवस्था संतोषजनक स्थिति में मिली है। विद्युत आपूर्ति को मानकों के अनुसार सुनिश्चित कर सुचारू करने और  नगरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Minister Surya Pratap Shahi said in Aligarh that damaged government tubewells should be correct in 36 hours
मीडिया कर्मियों से रूबरू होते मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं कृषि संसाधन विभाग मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उनहोंने बैठक में स्वच्छता और विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के साथ विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं कृषि संसाधन विभाग मंत्री सूर्य प्रताप शाही कलेक्ट्रेट में मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों व कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा की गई है। विकास कार्यों की गति और कानून व्यवस्था संतोषजनक स्थिति में मिली है, उन्होंने अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति को मानकों के अनुसार सुनिश्चित कर सुचारू करने, नगरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड शीघ्र उपलब्ध कराएं जाएं। खराब पड़े सरकारी नलकूपों को 36 घंटे के अंदर सही कराकर सुचारू किया जाए।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा, प्रदेश में आगामी सप्ताह से 10,000 सोलर पंप लगाए जाएंगे, जिसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। जो किसान पहले आवेदन करेगा, वह पहले पाएगा, सरकार बिना भेदभाव के पहले आओ और पहले पाओ की नीति पर अमल कर रही है। कृषि मंत्री ने मलिन बस्ती में निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद बताने के साथ नगर निगम की कार्यप्रणाली पर 80 फीसदी संतोष जाहिर किया और 20 फीसदी कमियों को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में अलीगढ़ की सड़कें बदहाल और सफाई की व्यवस्था बहुत खराब थी।

विज्ञापन

वहीं सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि भाजपा से पूर्व की 15 वर्ष प्रदेश पर प्रशासन करने वाली सरकारों ने मेडिकल कॉलेजों की स्थापना नहीं करने के साथ डॉक्टरों को तैयार नहीं किया। वर्तमान की भाजपा सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की स्थापना करने के साथ डॉक्टरों को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है एक-दो दिन में डॉक्टर तैयार नहीं होता है, एक डॉक्टर तैयार होने में छह-सात साल लगते हैं। सरकारी अस्पतालों में आगामी समय में शीघ्र ही डॉक्टरों की कमियों को दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed