{"_id":"6297c6bf5b1da938562ef04d","slug":"messing-with-future-of-children-in-kasturba-residential-schools-anju-city-office-news-ali2929299107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ : अंजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ : अंजू
विज्ञापन
महिलाओं की समस्या सुनतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी।
- फोटो : CITY OFFICE
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि प्रदेश भर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई नहीं हो रही है। इन विद्यालयों में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।
पत्रकारों से बातचीत में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि इन आवासीय विद्यालयों में योग्य शिक्षक भी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदेश भर के जिलों में निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर ठीक नहीं मिला। हर जगह एक जैसी स्थिति देखने को मिली है। बताया कि पीलीभीत, हरदोई, लखीमपुर खीरी आदि जिलों में तमाम खामियां मिलीं।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बताया कि बच्चों ने परीक्षा में गलत लिखा था, लेकिन शिक्षकों ने उसे सही करार दे दिया। बच्चों को देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री तक का नाम नहीं पता था। उन्होंने ज्ञानवापी मामले में अलीगढ़ की महिला को सुरक्षा देने संबंध में बताया कि कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का जोर अपराधों पर अंकुश लगाना है, जबकि पुलिस चौकी व थानों पर निचले स्तर के कर्मचारी अपराधियों से सीधे मिले होते हैं, जिससे अपराध होता है और अपराधियों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने शहर के क्वार्सी में बन रहे वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। उनके साथ महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न पर होगी सख्त कार्रवाई : अंजू चौधरी
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने खैर ब्लॉक में सुनीं समस्याएं
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के हितों को संरक्षित करने के लिए कृत संकल्पित हैं। महिलाओं के उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत मिशन शक्ति फेज-4 संचालित है।
उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमतर नहीं हैं। वह हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से लोहा मनवा रही है। अंजू चौधरी बुधवार को खैर ब्लॉक परिसर में आयोजित चौपाल में राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी के साथ महिलाओं से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई कर रही थीं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषाहार किट देकर गोद भराई कराई गई। पोषण के प्रति सचेत एवं जागरुक किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन की जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीती सिंह ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग, सीओ खैर इंदू सिद्धार्थ ने यूपी डायल 112 एवं 1090 के बारे में जानकारी दी। बताया कि हर थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना है, जहां महिलाएं बिना भयर के अपनी बात रख सकती हैं। इस दौरान पहुंचीं 11 शिकायतों में अधिकांश घरेलू विवाद एवं भूमि विवाद से जुड़ी थीं। शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
दीनदयाल अस्पताल में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने बुधवार की सुबह पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। वहां पर गंदगी मिली। महिला वार्ड, पीकू वार्ड, जनरल वार्ड, शौचालय में बेहतर सफाई न होने व पीने के पानी की समुचित व्यवस्था न मिलने पर सफाई ठेकेदार व सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर से उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए सुधार का निर्देश दिया। वहीं ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, पंजीकरण कक्ष, ड्यूटी रजिस्टर आदि की भी जांच की।
महिला अपराधों से जुड़े मामलों हो प्रभावी कार्रवाई : अंजू
कमिश्नरी स्थित सर्किट हाउस के सभागार में विभागीय समीक्षा के दौरान राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि दहेज हत्या, बलात्कार, हत्या एवं छेड़छाड़ जैसे अपराधों से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस तत्काल प्राथमिकी दर्ज करे। अपराधियों को पकड़कर जेल भेजे। घरेलू हिंसा के मामलों में पति-पत्नी समेत दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर सुलह-समझौते के जरिए निस्तारण करवाएं। पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर महिला पुलिस कर्मियों की टीम बनाई जाए जो बालिका विद्यालयों में अभियान चलाकर बालिकाओं को छेड़छाड़ एवं अन्य महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों में जागरुक करे। बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे आदि का प्रशिक्षण दिलाएं। महिलाओं व बालिकाओं की मदद के लिए संचालित योजनाओं के लंबित प्रकरणों में जांच कराकर लाभ दिलवाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। महात्मा गांधी कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में सफाई के साथ ही विशेष कर शौचालयों की सफाई दो पालियों में कराने व सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने का निर्देश दिया।