फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road accident deaths have declined by eight percent

Aligarh News: सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का आंकड़ा आठ फीसदी घटा

Sat, 19 Sep 2026 02:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Road accident deaths have declined by eight percent
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में हुई। जिसमें एआरटीओ ने बताया कि अगस्त में जिले में 138 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 44 लोगों की मृत्यु हुई। अगस्त 2025 की तुलना में यह 8.33 प्रतिशत कम है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन योगेश कुमार ने बताया कि टीकाराम इंटर कॉलेज एवं एसएमबी इंटर कॉलेज रामघाट रोड के पास स्पीड टेबल टॉप का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। प्रांतीय खंड द्वारा सड़कों पर 60 और निर्माण खंड द्वारा 28 स्थानों को चिह्नित कर सुधार करने के प्रस्ताव मुख्यालय को भेजे गए हैं।
विज्ञापन



एनएचएआई अफसरों ने बताया कि गभाना-अकराबाद मार्ग के निरीक्षण के दौरान दिए गए पांच सुझावों में से तीन पर कार्य पूर्ण हो चुका है एवं शेष दो कार्य शीघ्र पूरे किए जाएंगे। डीएम ने अवैध कट बंद करने के लिए एसडीएम से समन्वय करने को कहा।
विज्ञापन

रामघाट रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर पार्किंग नहीं होने पर 153 व्यावसायिक भवनों के विरुद्ध वाद दायर होने की जानकारी दी गई। बताया गया कि 13 प्रतिष्ठानों के बेसमेंट को खाली कराकर पार्किंग बनवाई जा रही है, 13 चिकित्सालयों में पार्किंग की व्यवस्था कराई जा रही है। 17 चिकित्सालय संचालकों को उचित पार्किंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर एडीए को आईएमए के साथ बैठक कर स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


1104 अभिभावकों को दिए गए नोटिस
डीआईओएस पूरन सिंह ने बताया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं हेलमेट के विद्यालय आने वाले छात्रों के 1104 अभिभावकों को 884 विद्यालयों के माध्यम से नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 861 विद्यालयों से विद्यार्थी वाहन सुरक्षा संबंधी सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। सूचना नहीं देने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं। 229 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा एआरटीओ को सूचित करते हुए 816 नोटिस जारी किए गए हैं।

182 स्कूली वाहन थानों में निरुद्ध
एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि अप्रैल से अगस्त तक 290 स्कूली वाहनों के चालान काटे गए और 182 वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया। 13 ओवरलोड स्कूली वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत फिटनेस खत्म होने वाले 68 वाहनों के चालान कर 22 वाहनों को निरुद्ध किया गया। 532 ओवरलोड मालवाहनों के चालान काटकर 327 वाहनों को निरुद्ध किया गया। इससे 137.67 लाख रुपये शमन शुल्क जमा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed