फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Message of education and women's empowerment resonates at the Mahesh Navami festival

Aligarh News: महेश नवमी महोत्सव में गूंजा शिक्षा और महिला सशक्तीकरण का संदेश

Thu, 25 Jun 2026 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Message of education and women's empowerment resonates at the Mahesh Navami festival
जिला माहेश्वरी सभा अलीगढ़ के कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी।  - फोटो : samvad
महेश नवमी महोत्सव में आस्था, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम देखने को मिला। भगवान शिवजी का सामूहिक रुद्राभिषेक हुआ। साथ ही समाज के भविष्य, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर मंथन किया गया। इसमें 2030 तक समाज से 100 आईएएस बनाने का लक्ष्य तय किया गया।
विज्ञापन



जिला माहेश्वरी महासभा की ओर से मथुरा रोड स्थित एक मैरिज होम में कार्यक्रम हुआ। श्रद्धालुओं ने सपत्नीक भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति रस में डूबा नजर आया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। भगवान शिव और माता पार्वती की मनोहारी झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपाध्यक्ष विनीत केला ने कहा कि समाज ने वर्ष 2030 तक 100 युवाओं को आईएएस बनाने का लक्ष्य तय किया गया। इसके लिए करवा ट्रस्ट विद्यार्थियों को संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा। जिला माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष रामकुमार सादानी ने समाज एकजुट रहेगा, तो समाज और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मनीषा राठी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हर माह एक जरूरतमंद महिला को सशक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले विनीत केला, पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मोहता, महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मनीषा राठी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकंद केला, रामकुमार सादानी, अशोक कुमार गांधी आदि ने भगवान शिवजी व माता पार्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर मुकेश बिहारी भट्टर, विजय माहेश्वरी, नवनीत माहेश्वरी, राकेश मोहता, मुकंद केला, अशोक कुमार गांधी, दिनेश माहेश्वरी, प्रदीप माहेश्वरी, अनुपम गोदानी, संजय माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।




श्री महेश मंदिर में श्रद्धालुओं उमड़ी भीड़
महेश नवमी पर सराय मानसिंह स्थित श्री महेश मंदिर श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना रहा। मंदिर में भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना में अशोक कुमार गांधी, रामबाबू हरकुट, सौरभ माहेश्वरी, रोहित चांडक, नरेंद्र भूतड़ा, निर्दोष चांडक, खेमचंद, मदन तापड़िया, कन्हैयालाल राठी, दीपा माहेश्वरी, रानी मोहता, सीमा माहेश्वरी, प्राची माहेश्वरी, निहारिका माहेश्वरी, पवन राठी, पंकज माहेश्वरी, अनिल राठी, मयूर राठी आदि मौजूद रहे। कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवीण भूतड़ा और मंत्री हरी मोहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed