फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Tappal

Aligarh News: टप्पल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 26 Nov 2025 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Tappal
टप्पल क्षेत्र के गांव मानपुर में सोमवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन





इगलास क्षेत्र के गांव मौजी निवासी प्रीति (28) पुत्री जगदीश की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व मानपुर निवासी ओमवीर पुत्र सुखपाल से हुई थी। सोमवार रात प्रीति को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ।



परिजनों ने पहले उसे गांव के एक निजी चिकित्सक को दिखाया, जहां से हालत न सुधरने पर उसे जेवर स्थित निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। गांव के चिकित्सक ने भी पुष्टि की कि प्रीति को रात में इलाज के लिए उनके पास लाया गया था, पर स्थिति बिगड़ने पर उसे अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन





प्रीति के भाई विष्णु ने मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को बहन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed