फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Market ready to welcome buyers on festive season

त्योहारी सीजन पर खरीदारों के स्वागत में बाजार तैयार

Mon, 03 Oct 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:24 AM IST
सार

त्योहारी सीजन पर खरीदारों के स्वागत के लिए बाजार तैयार है।सांगवान सिटी के सीएमडी डॉ. नरेंद्र सांगवान ने कहा कि रियल इस्टेट कारोबार उछाल पर है।पहले लोगों को छोटे आकार के टाइल्स पसंद थे, लेकिन अब बड़े आकार के टाइल्स पसंद हैं।

विज्ञापन
Market ready to welcome buyers on festive season
अमर उजाला कार्यालय में संवाद में चर्चा करते ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीण मंगला, सांगवान सिटी के सीए - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

त्योहारी सीजन पर खरीदारों के स्वागत के लिए बाजार तैयार है। पिछले साल के मुकाबले इस साल खरीदारों का बाजार पर भरोसा और बढ़ा है। यह त्योहारी सीजन रियल एस्टेट, सराफा बाजार, ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र के लिए काफी मुफीद होगा। इस बार बाजार से बड़ी उम्मीदें हैं। ये बातें रविवार को तालानगरी स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में रियल एस्टेट, सराफा, ऑटोमोबाइल्स क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का है।
विज्ञापन

ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीण मंगला ने कहा कि बदलते वक्त के साथ लोगों का नजरिया भी बदला है। दो साल तक कोरोना महामारी से जूझने के बाद लोगों की धारणा बनी है कि उनका घर कैसा होना चाहिए। इसलिए रियल एस्टेट का कारोबार बढ़ा है। नई साइटें तैयार हो रही हैं। घर खरीदने वालों ने लोकेशन कैसी हो, कैसी सहूलियतें होनी चाहिए, इन सब पर ध्यान देने लगे हैं। इससे कारोबार का बढ़ना लाजिम है।
विज्ञापन

सांगवान सिटी के सीएमडी डॉ. नरेंद्र सांगवान ने कहा कि रियल इस्टेट कारोबार उछाल पर है। इस कारोबार का भविष्य उज्ज्वल है, क्योंकि जिसके पास पैसे हैं, वह एक ऐसे घर में रहना चाहता है, जहां का वातावरण अलहदा हो। इसका असर कोरोना काल में देखने को मिला था। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को जांच-पड़ताल के बाद ही मकान/फ्लैट खरीदना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश ज्वैलर्स के निदेशक प्रियांक गुप्ता ने कहा कि सराफा बाजार बढ़ रहा है। इसमें संदेह नहीं है। ग्राहक जो ज्वेलरी ले रहे हैं, उसकी शुद्धता की गारंटी है? अगर नहीं है, तो उनके भरोसे के साथ छल किया जा रहा है, क्योंकि हर पीली धातु सोना नहीं हो सकती। इसलिए ग्राहकों को जागरूक होना चाहिए। इसके लिए जागरूकता अभियान चलना चाहिए।
आरएस होंडा के निदेशक पुनीत गुप्ता ने कहा कि वाहन की जरूरत हर किसी को होती है। ऑटोमोबाइल्स का बाजार 50 फीसदी बढ़ा है, इसके और बढ़ने की उम्मीद है। वाहनों के नए नए मॉडल आ रहे हैं। नवरात्र के साथ धनतेरस में भी ऑटो मोबाइल्स का बाजार बढ़ेगा।
राधेश्याम रोहताश कुमार ज्वैलर्स के निदेशक मितांशु गुप्ता ने कहा कि अभी लोगों का ज्वेलरी में निवेश करने में विश्वास है। वैसे, बाजार में उतार-चढ़ाव रहता है, लेकिन सोना एक ऐसी धातु है, जो एक कदम पीछे जाता है, तो दो कदम आगे आता है।
श्री बालाजी टाइल्स एंड मार्बल होम्स के निदेशक अतुल गुप्ता ने कहा कि जो लोग घर बनवा रहे हैं, वह अब अपने घरों में टाइल्स को लेकर गंभीर हो रहे हैं। पहले लोगों को छोटे आकार के टाइल्स पसंद थे, लेकिन अब बड़े आकार के टाइल्स पसंद हैं। थ्री डी और डिजिटल टाइल्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।
माधवास के सीएमडी विजय यादव ने कहा कि इस समय रियल एस्टेट कारोबार फूल-फल रहा है। कोरोना काल में भी उन्होंने फ्लैट बेचे थे, उस वक्त हालात काफी खराब थे। नवरात्र में भी फ्लैट बुक हो रहे हैं।

केआर ज्वैलर्स के निदेशक कुणाल ने कहा कि सराफा बाजार त्योहारी सीजन में और बढ़ने की संभावना है। सोने-चांदी में फिर से निवेश शुरू होगा, क्योंकि संकट की घड़ी में लोगों ने इसे बेचकर अपना काम निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed