{"_id":"67ede7793fd266e9a80985e8","slug":"mangalayatan-university-convocation-today-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mangalayatan University: दीक्षांत समारोह आज, रहेंगे बिहार के राज्यपाल, 4204 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mangalayatan University: दीक्षांत समारोह आज, रहेंगे बिहार के राज्यपाल, 4204 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधि
Thu, 03 Apr 2025 07:12 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 03 Apr 2025 07:12 AM IST
सार
अलीगढ़ के मंगलायतन विश्वविद्यालय में आज दीक्षांत समारोह पर पीएचडी, स्नातक व परास्नातक के 4204 विद्यार्थियों को पदक और उपाधि प्रदान की जाएंगी। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
आरिफ मोहम्मद खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
3 अप्रैल को मंगलायतन विश्वविद्यालय में 11वां दीक्षांत समारोह मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान होंगे। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम और हाथरस सांसद अनूप प्रधान होंगे। अलग-अलग संकायों के 4204 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे समारोह शुरू होगा। मुख्य अतिथि पीएचडी, स्नातक व परास्नातक के विद्यार्थियों को पदक और उपाधि प्रदान करेंगे। समारोह में भारतीय संस्कृति की झलक दिखेगी। मुख्य अतिथि मथुरा से सड़क मार्ग से विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 2 अप्रैल को एसपी क्राइम ममता कुरील, इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन