{"_id":"647a445f5c0421520206cde4","slug":"lost-confidence-of-hindu-society-should-be-rekindled-umesh-chandra-aligarh-news-c-112-1-sali1002-36-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हिन्दू साम्राज्य दिवस का हुआ आयोजन, छत्रपति शिवाजी का किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हिन्दू साम्राज्य दिवस का हुआ आयोजन, छत्रपति शिवाजी का किया याद
Sat, 03 Jun 2023 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:04 AM IST
सार
छत्रपति शिवाजी महाराज का एक ही ध्येय था, कि हिंदू समाज का खोया आत्मविश्वास पुनः जागृत हो। शुद्ध मन से किया गया प्रयत्न सफल होता है। शिवाजी के जीवन का हर पल हमारा मार्गदर्शन करता है। उनके चरित्र, नीति, कुशलता और उद्देश्य की पवित्रता की आज हिंदू समाज को आवश्यकता है।
विज्ञापन
हिन्दू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम में मौजूद स्वंयसेवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरौली रोड स्थित श्री जवाहर लाल महाविद्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाथूराम राजपूत ने एवं संचालन बौद्धिक उमेश चंद्र ने किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज का खोया आत्मविश्वास पुनः जागृत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमेश चंद्र ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का एक ही ध्येय था, कि हिंदू समाज का खोया आत्मविश्वास पुनः जागृत हो। शुद्ध मन से किया गया प्रयत्न सफल होता है। शिवाजी के जीवन का हर पल हमारा मार्गदर्शन करता है। उनके चरित्र, नीति, कुशलता और उद्देश्य की पवित्रता की आज हिंदू समाज को आवश्यकता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नगर संघचालक वीरेंद्र गुप्ता, रघुप्रकाश गुप्ता, ओमवीर गुप्ता, ललित मोहन, सत्यकाम गोयल, नगर कार्यवाह ललित कुमार, दीपक गुप्ता, गौरव गुप्ता, विपुल गुप्ता, उमाशंकर, अभिनव माहेश्वरी, कोमल सोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन