फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lord .. let some grace here too ..!

हे प्रभु.. कुछ कृपा इधर भी कर दो..!

Tue, 09 Feb 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 09 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Lord .. let some grace here too ..!
25 फरवरी को आने वाले रेल बजट से दैनिक यात्रियाें को काफी उम्मीदें हैं। कुछ ट्रेनों का ठहराव को हरी झंडी, स्टेशन के सौंदर्यीकरण को बजट, अलीगढ़-बरेली पैंसजर की जगह डीएमयू ट्रेन और स्टेशन पर माल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाने के लिए बजट में धन आवंटन की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


रेलवे के आला अधिकारियों का कहना है कि रेल बजट में गाजियाबाद से अलीगढ़ तक बनी तीसरी रेल लाइन को कानपुर तक बढ़ाने और चौथी रेलवे लाइन नई दिल्ली से टूंडला तक बनाने की घोषणा हो सकती है। सांसद सतीश गौतम ने इसके साथ ही 15 सूत्रीय प्रस्ताव पत्र रेलमंत्री सुरेश प्रभु को भेजा है।
विज्ञापन


अब 25 फरवरी को बजट पेश होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। सांसद सतीश गौतम ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रस्ताव में नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी, शिव गंगा, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी और गोरखधाम एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन की जगह डीएमयू ट्रेन चलाने की मांग इसमें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन के चलने से अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन घंटों लोको कॉलोनी के पास नहीं खड़ी होगी। यह ट्रेन सीधे प्लेटफार्म नंबर एक के ट्रैक पर आएगी और यहीं से इसका संचालन होगा। स्टेशन के सौंदर्यीकरण, परिसर में मल्टी स्टोरी बिल्ड़िग भी बनाने की मांग की है। जिसमें होटल और शापिंंग कॉम्पलेक्स होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed