फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Liquor smuggler shot in police encounter

Aligarh News: पुलिस मुठभेड़ में शराब तस्कर के लगी गोली, अलग-अलग ब्रांड वाली देसी शराब बरामद

Mon, 18 Mar 2024 11:41 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 18 Mar 2024 11:41 PM IST
सार

अवैध शराब की बरामदगी के दौरान सुशील ने छिपाकर रखे गए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में चलाई गई गोली उसके पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। आरोपी के पास से अलग-अलग ब्रांड वाली काफी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई।

विज्ञापन
Liquor smuggler shot in police encounter
पुलिस मुठभेड़ में अवैध शराब व शस्त्र के साथ गिरफ्तार बदमाश - फोटो : संवाद

विस्तार

17 मार्च की देर रात राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के समीप पुलिस की एक शराब तस्कर से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली लगने से शराब तस्कर घायल हो गया। उसकी निशानदेही पर थाना पुलिस ने काफी मात्रा में देसी शराब और 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार यादव ने बताया कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के द्वार के बगल में दीवार के किनारे दो पेटी अवैध शराब सहित सुशील उर्फ कलीला पुत्र ओमप्रकाश उर्फ बुंदा निवासी बिहारीपुर को दबोचा गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने और अवैध शराब एक सुनसान जगह पर चहारदीवारी के अंदर छिपाकर रखी है।
विज्ञापन


इस पर उसे लेकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पर अवैध शराब की बरामदगी के दौरान सुशील उर्फ कलीला ने छिपाकर रखे गए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में चलाई गई गोली उसके पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। आरोपी के पास से अलग-अलग ब्रांड वाली काफी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई। उस पर थाना क्वार्सी, खैर और लोधा में नौ मुकदमे दर्ज हैं। जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद घायल को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed