फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lineman suspended over contract petrolman death due to electric shock

Aligarh News: संविदाकर्मी पेट्रोलमैन की करंट से मौत पर लाइनमैन निलंबित, तीन पर मुकदमा दर्ज

Wed, 21 Feb 2024 01:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 01:05 AM IST
सार

महुआखेड़ा के गांव गुरसिखरनपुर का जगदीश (34) क्वार्सी बिजली घर पर संविदा पर पेट्रोलमैन के पद पर कार्यरत था। 19 फरवरी दोपहर करीब ग्यारह बजे शताब्दीनगर में लाइनमैन टीजी-2 पूरन सिंह के साथ जगदीश फाल्ट सही करने गया। इसी दौरान शटडाउन के बाद भी करंट आने से जगदीश जख्मी हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Lineman suspended over contract petrolman death due to electric shock
निलंबित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में क्वार्सी बिजलीघर से पोषित शताब्दी नगर में विद्युत लाइन पर काम करते संविदाकर्मी पेट्रोलमैन की करंट से मौत के मामले में टीजी-2 लाइनमैन को निलंबित कर दिया गया है। साथ में परिवार की तहरीर पर पुलिस ने हलका जेई, निलंबित टीजी-2 व एसएसओ आदि पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभागीय जांच अभी जारी है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन


महुआखेड़ा के गांव गुरसिखरनपुर का जगदीश (34) क्वार्सी बिजली घर पर संविदा पर पेट्रोलमैन के पद पर कार्यरत था। 19 फरवरी दोपहर करीब ग्यारह बजे शताब्दीनगर में लाइनमैन टीजी-2 पूरन सिंह के साथ जगदीश फाल्ट सही करने गया। इसी दौरान शटडाउन के बाद भी करंट आने से जगदीश जख्मी हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामले में परिवार के आरोपों को ध्यान में रखते हुए एक्सईएन व एसडीओ को जांच सौंपी गई।
विज्ञापन


एक्सईएन राहुल बाबू कटियार के अनुसार मौके पर मौजूद टीजी-2 पूरन सिंह की प्रथम दृष्टया लापरवाही पाई गई है। उसी आधार पर पूरन सिंह को निलंबित किया गया है और रावणटीला सब स्टेशन से संबद्ध किया गया है। बाकी विभागीय जांच जारी है, जिसमें यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि शटडाउन के बावजूद लाइन में करंट कैसे आया। इधर, इस मामले में मृत कर्मचारी के भाई की तहरीर पर इलाका जेई, निलंबित कर्मचारी व एसएसओ पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की पुष्टि इंस्पेक्टर क्वार्सी ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed