फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Land booking will be done in Transport Nagar from tomorrow

Aligarh News: ट्रांसपोर्ट नगर में कल से होगी जमीन की बुकिंग

Wed, 29 Mar 2023 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Land booking will be done in Transport Nagar from tomorrow
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की ओर से जिले के खैर रोड स्थित ल्हौसरा विसावन में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर (टीपी नगर) में जमीन के लिए बृहस्पतिवार से बुकिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन




इसके लिए रामनवमी के अवसर पर कमिश्नरी सभागार में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया को प्रस्तुत किया जाएगा। जिले में पिछले कई दशकों से ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना की मांग चली आ रही है। पिछले दिनों विकास प्राधिकरण ने खैर रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 85 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन




इस जमीन के अधिकतर बैनामे एडीए के नाम हो चुके हैं। बाकी की बची हुई जमीन का अधिग्रहण एडीए लैंड पूलिंग योजना के तहत कर रहा है। रामनवमी के दिन से इस योजना में जमीन की बिक्री के लिए बुकिंग होने लगेगी। एडीए से जुड़े अफसरों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के अनुसार ट्रांसपेार्ट नगर की बुकलेट का पूर्व में ही विमोचन हो चुका है। अब जमीन के ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed