फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lakshmi Dhangar became Aligargh district president of SP

Aligarh News: लक्ष्मी धनगर बनीं सपा की जिलाध्यक्ष, लड़ चुकी हैं छर्रा से विधानसभा का चुनाव

Sat, 08 Apr 2023 02:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 02:57 AM IST
सार

विजयगढ़ के गांव कुरहला के रहने वाले किसान विजेंद्र सिंह धनगर के घर 20 दिसंबर 1980 को जन्मीं लक्ष्मी धनगर ने टीकाराम कन्या महाविद्यालय से हिंदी विषय में मास्टर डिग्री ली थी।

विज्ञापन
Lakshmi Dhangar became Aligargh district president of SP
लक्ष्मी धनगर, अलीगढ़ सपा जिला अध्यक्ष - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी की अलीगढ़ जिलाध्यक्ष अब लक्ष्मी धनगर होंगी। उन्हें सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। सपा जिलाध्यक्ष के इतिहास में पहली बार महिला को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर बाकी संगठनों की कार्यकारिणी भंग कर दी थी, तब जिलाध्यक्ष बनने की भागदौड़ शुरू हो गई थी।  जिलाध्यक्ष के दावेदारों में पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, अशोक यादव, कुंवर बहादुर बघेल, राजेश यादव, मनोज यादव आदि नाम चल रहे थे।
विज्ञापन


विजयगढ़ के गांव कुरहला के रहने वाले किसान विजेंद्र सिंह धनगर के घर 20 दिसंबर 1980 को जन्मीं लक्ष्मी धनगर ने टीकाराम कन्या महाविद्यालय से हिंदी विषय में मास्टर डिग्री ली थी। लक्ष्मी ने बताया कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव बतौर निर्दलीय लड़ा। चुनाव में चौथे स्थान पर रहीं। 16 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष उन्होंने समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में छर्रा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के रूप में लक्ष्मी धनगर को 90 हजार वोट मिले थे। वह दूसरे स्थान रहीं। लक्ष्मी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। लक्ष्मी ने कहा कि वह अखिल भारतीय धनगर समाज महसंघ (महिला प्रकोष्ठ ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed