{"_id":"5e3994588ebc3ee5c263545c","slug":"lakh-rupees-cheated-by-creating-facke-facebook-account-of-sp-city-aligarh-news-ali225780121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः एसपी सिटी के नाम का फेसबुक पेज बनाकर लाखों रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः एसपी सिटी के नाम का फेसबुक पेज बनाकर लाखों रुपये की ठगी
विज्ञापन
एसपी सिटी का फर्जी फेसबुक पेज
- फोटो : CITY OFFICE
एसपी सिटी के नाम का फर्जी फेसबुक पेज बनाकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। फेसबुक पेज के जरिये हजारों लोगों को गुमराह करने और डराने धमकाने का काम भी किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही अलीगढ़ पुलिस हरकत में आ गई और पेज को ब्लाक करने के लिए मुंबई स्थित मुख्य सर्वर से संपर्क किया गया है। थाना बन्नादेवी में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ठगी करने वाले गिरोह ने एसपी सिटी के पद नाम से एक फेसबुक पेज बनाकर उससे शहर के हजारों लोगों को जोड़ लिया। शहर के कई प्रतिष्ठित लोग भी उससे जुड़ गए और मान लिया कि यह आधिकारिक रूप से एसपी सिटी का पेज है। इसके बाद ठगों ने इस पेज से जुडे़ लोगों से अलग अलग तरह से पैसों का जुटाना शुरू किया। पैसे आपदा पीड़ितों के नाम पर, गरीब कन्याओं के विवाह के नाम पर जुटाए गए। इसके अलावा पुलिस सहायता कोष, सैनिक कोष आदि के नाम पर भी लाखों रुपये जुटा लिए गए। लोगों ने भी यह सोचकर संबंधित खाते में पैसे डाले कि धर्मार्थ कार्य है। लेकिन धीरे धीरे बात फैलने लगी तो पुलिस के कान खड़े हो गए।
कुछ लोगों ने व्यक्तिगत रूप से पुलिस से मिलकर इस मामले में बात की तो मामला खुल गया। पता चला कि किसी ठग ने एसपी सिटी के पद नाम से फर्जी फेसबुक पेज बना लिया है। पुलिस ने मुंबई स्थित मुख्य सर्वर से इस पेज को ब्लाक कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि उनकी अपने नाम से फेसबुक आईडी है। लेकिन पद नाम से कोई भी आईडी नहीं है। यह पूरी तरह फर्जी है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि इसको कौन चला रहा था। किसकी आईडी से यह बना है।

एसपी सिटी अलीगढ़ की फर्जी फेसबुक पेज ।- फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन