फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JCB runs at Aligarh station tiraha

Aligarh: स्टेशन तिराहे पर चली जेसीबी, ढाया अतिक्रमण, भवन स्वामियों ने मजदूर लगाकर ध्वस्त किया निर्माण

Wed, 10 Jan 2024 12:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 10 Jan 2024 12:42 AM IST
सार

अलीगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान अंतर्गत नगर निगम की जेसीबी ने स्टेशन तिराहे पर रोशनी होटल, फूलचंद स्टोर, अग्रवाल कोको स्टोर, रवल पान भंडार, रामलाल हलवाई मैनेजर, एवन चिकन बिरयानी, हरिशंकर जननल स्टोर, फैजल कचौड़ी भंडार, रफीक होटल, सोनू ढाबा, रामू ढाबा, भारतीय मजदूर संघ कार्यालय, रंजीत होटल, जय हिंद हेयर कटिंग सैलून, रोशनी लाइट इंडिया, जुगनू होटल, बीके सुलिया होटल, अनमोल मिठाई के बाहर स्थायी अतिक्रमण को हटा दिया।

विज्ञापन
JCB runs at Aligarh station tiraha
होटल के बाहरी हिस्से को ध्वस्त करती जेसीबी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन भी नगर निगम की जेसीबी ने स्टेशन तिराहे पर अतिक्रमण को ढहा दिया। इस दौरान नगर निगम टीम से दुकानदारों की नोकझोंक भी हुई। कुछ दुकान स्वामियों ने स्थायी अतिक्रमण को मजदूर लगवाकर हटवा दिया। 

विज्ञापन

अतिक्रमण

सेंटर प्वाइंट को जोड़ने वाले मार्ग पर यातायात और जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए वर्ष 2019 में स्थायी अतिक्रमण को चिन्हित करने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटने वालों के विरुद्ध 9 जनवरी को कार्रवाई की गई। सहायक नगर आयोग ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की जेसीबी ने स्थायी अतिक्रमण ध्वस्त कराए। स्टेशन के सामने से अटल चौक को जाने वाले तिराहे पर रोशनी होटल स्वामी द्वारा अतिक्रमण न हटाने को लेकर सहायक नगर आयुक्त से नोकझोंक की गई। 
विज्ञापन


नगर निगम संपत्ति विभाग की टीम ने पैमाइश कर रोशनी होटल के स्वामी को स्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए कहा, इस पर नोकझोंक हो गई। सहायक नगर आयुक्त ने नाले के ऊपर अवैध अतिक्रमण तीन शेड आदि को ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान स्टेशन रोड से मीनाक्षी पुल को जाने वाले मार्ग पर नाले के ऊपर अवैध स्लैब लोहे के पायदान आदि को ध्वस्त किया गया। दोबारा अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई। गैलेक्सी होटल सहित कई भवन स्वामियों ने खुद मजदूर लगाकर अपने अतिक्रमण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी

इस दौरान रोशनी होटल, फूलचंद स्टोर, अग्रवाल कोको स्टोर, रवल पान भंडार, रामलाल हलवाई मैनेजर, एवन चिकन बिरयानी, हरिशंकर जननल स्टोर, फैजल कचौड़ी भंडार, रफीक होटल, सोनू ढाबा, रामू ढाबा, भारतीय मजदूर संघ कार्यालय, रंजीत होटल, जय हिंद हेयर कटिंग सैलून, रोशनी लाइट इंडिया, जुगनू होटल, बीके सुलिया होटल, अनमोल मिठाई के बाहर स्थायी अतिक्रमण को हटा दिया गया। ं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed