फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jamati of Akrabad, including his wife and children report all 9 Corona Negatives

अकराबाद के जमाती, उसकी पत्नी-बच्चों सहित सभी 9 की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव

Fri, 03 Apr 2020 08:27 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 03 Apr 2020 08:27 PM IST
सार

  • जनपद के लिए राहत भरी खबर, तीसरी जांच में युवक नहीं पाया गया संक्रमित
  • युवक की तीसरी रिपोर्ट आने पर डीएम ने जनपदवासियों को दी बधाई
  • लोगों से लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करने व सहयोग की अपील

विज्ञापन
Jamati of Akrabad, including his wife and children report all 9 Corona Negatives
शहर में मिले जमाती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकराबाद के गांव मिर्जा चांदपुर निवासी कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज कोरोना संक्रमित नहीं है। तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद यह साफ हो गया है कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात में शामिल हुआ यह युवक कोरोना पीडि़त नहीं है। साथ में उसके परिवार के सभी आठ सदस्यों की जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जिले के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


दिल्ली के तब्लीगी जमात के जलसा से लौटे संदिग्ध युवक को दो दिन पहले पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। बृहस्पतिवार को प्राथमिक रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे जनपद में खलबली मच गई थी। हालांकि देर रात कंफर्मेटरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को भी युवक के स्वाब का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। शाम में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। तब अधिकारी एवं जनपदवासियों को बड़ी राहत मिली है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही युवक के संपर्क में आए पत्नी, तीन बच्चे, चाचा और भाई सहित 8 नजदीकी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि युवक व उसके संपर्क में आए 8 नजदीकी रिश्तेदारों की रिपोर्ट निगेटिव है। युवक पंडित दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है, जबकि परिजन छेरत स्थित राजकीय होम्योपैथी कॉलेज के क्वारंटीन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की जमात में शामिल हुए मिर्जा चांदपुर के व्यक्ति की तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब स्पष्ट है कि वह कोरोना संक्रमित नहीं है। उसके परिवार व उसके संपर्क में आए सभी आठ लोगों की रिपोर्ट भी कोरोना नेगेटिव है। यह जिले के लिए राहत भरी खबर है। जनपदवासियों के लिए यह बधाई की बात है। फिर भी लोगों से लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन करने की अपील है।

-चंद्रभूषण सिंह डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed