{"_id":"5d507d9e8ebc3e6d1b740203","slug":"id-ul-azha-aligarh-news-ali210766491","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद को लेकर विशेष अलर्ट, 20 सेक्टरों में बांटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद को लेकर विशेष अलर्ट, 20 सेक्टरों में बांटा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर राज्य पुनर्गठन बिल पास होने के साये में बकरीद और श्रावण मास का आखिरी सोमवार आज एक साथ मनाए जाएंगे। इस मौके पर शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए पांच अगस्त से चल रही सेक्टर स्कीम के तहत सुरक्षा घेरा तंग कर दिया गया है। अब तक नौ मुख्यालय स्तर के सेक्टर बनाकर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अफसर तैनात किये गए थे। अब 11 अन्य सेक्टर बनाकर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की ड्यूटी रविवार सायं से ही लगा दी गई है। इस तरह शहर को 20 सेक्टरों में बांटा गया है और शहर में पीएसी, आरएएफ के अलावा सीआरपीएफ को भी लगाया गया है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था है। रविवार शाम ईदगाह पर ब्रीफ मीटिंग के बाद अधिकारियों ने शहर में फ्लैग मार्च भी किया। एएमयू समेत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फोर्स का सख्त पहरा है। इधर, शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के डीएम और एसएसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर उनको सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेताया था।
ईदगाह में अंदर व बाहर दो मुख्यालय स्तर के मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। देहलीगेट, कोतवाली, चौकी जयगंज, चौकी रसलगंज, चौकी जमालपुर, हीरा नगर चौराहा व तुर्कमान गेट पर सेक्टर मुख्यालय बनाकर यहां मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात किये गए हैं। इनके अलावा सब्जी मंडी, चंदन शहीद तिराहा, जामा मस्जिद के दक्षिण पश्चिम कोने, गली बालाए किला, मिनी बस अड्डा मस्जिद के पीछे की तरफ, चरख बालान चौराहा, पानी की टंकी के सामने गोविंद नगर मोड़, पुरानी ईदगाह के पास कवैला रोड तिराहे पर, अखाड़ा तिराहा जंगलगढ़ी रोड, जमालपुर चौकी, जमालपुर ईदगाह, हबीब हाल के सामने जमालपुर ईदगाह व क्वारसी बाईपास मस्जिद पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की तैनाती की गई है। रिजर्व मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं जो सोमवार को सुबह पांच बजे तैनाती स्थल पर पहुंच जाएंगे।
महानगर में ऊपरकोट जामा मस्जिद, चौकी सब्जी मंडी, फूल चौराहा, दही वाली गली, हलवाई खाना, हंडे वाली गली, भुजपुरा चौराहा, तालसपुर, खाई डोरा, बाबरी मंडी आदि मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस सेक्टर अधिकारी रविवार सायं से भ्र्रमणशील रहे। अन्य थानों की फोर्स के साथ खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि बकरीद पर सीआरपीएफ, आरएएफ एवं थानों की फोर्स के अलावा मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
-शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाएगी। किसी को कानून नहीं तोड़ने दिया जाएगा। ब्रीफ मीटिंग के बाद शहर में सेक्टर स्कीम प्रभावी कर दी गई है।-आकाश कुलहरि एसएसपी
बकरीद को देखते हुए रूट डायवर्जन किया
भारी वाहनों और हल्के कामर्शियल वाहनों के लिए यहां पर है प्रतिबंध
- बन्ना देवी फायर सर्विस वाले तिराहे गूलर रोड और रघुवीर पुरी की तरफ
- मसूदाबाद चौराहे से जमीराबाद चौराहे की तरफ
- रसलगंज चौराहे से मलखान सिंह जिला अस्पताल की तरफ
- कवरकुत्ता तिराहे से रेलवे रोड की तरफ
- आगरा रोड से मामू भान्जा की तरफ
- मदारगेट तिराहे से हलवाई खाना की तरफ
- सासनीगेट चौराहे से शहर की तरफ
- इगलास रोड से कासिम नगर बाईपास की तरफ
- खैर रोड पर गोंडा तिराहे से खैर अड्डे की तरफ
अन्य सभी वाहन, स्कूटर, रिक्शा, ई रिक्शा, साइकिल का प्रवेश यहां पर प्रतिबंधित रहेगा
- देहलीगेट चौराहा से खैर रोड की तरफ
- खैर रोड पशु चिकित्सालय के पास पूरा रास्ता
- खटीकान चौराहे से खैर रोड की तरफ
- हीरानगर चौराहे से खैर रोड की तरफ
- हीरानगर चौराहे से पटपटगंज तिराहे की तरफ
- हीरानगर चौराहे से चरखवालान की तरफ
- जौहरी मंदिर से चरखवलान की तरफ
- करवला से ईदगाह की तरफ
- महेशपुर फाटक से थाना क्वार्सी की तरफ
- जमालपुर फाटक से चौकी जमालपुर की तरफ
- पुरानीचुंगी से जमालपुर की तरफ