फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   I love Atrauli, message to people from Green Atrauli-Clean Atrauli

Aligarh News: आई लव अतरौली, ग्रीन अतरौली-क्लीन अतरौली से लोगों को संदेश

Thu, 28 May 2026 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
I love Atrauli, message to people from Green Atrauli-Clean Atrauli
अवंतीबाई चौराहा पर लगा अ​धिक पौधे लगाने का क्लाउड - फोटो : samvad
‘ग्रीन अतरौली, क्लीन अतरौली’ के संदेश के साथ नगर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए नगरपालिका ने कमर कस ली है। इसके प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए नगर के प्रमुख स्थानों पर आकर्षक कटआउट लगाए गए हैं और लाइटिंग की गई है।
विज्ञापन




अवंतीबाई चौराहा पर नगरपालिका ने ‘स्वच्छ घर’ का कटआउट और जीवन बचाने के लिए ‘अधिक से अधिक पेड़ लगाएं’ के संदेश वाले कटआउट लगाए हैं। ये कटआउट राहगीरों को स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं रोडवेज बस स्टैंड पर नगरपालिका ने आगरा की तर्ज पर ‘आई लव अतरौली’ क्लाउड स्थापित किया है। आगरा में कई वर्ष पहले आई लव आगरा जैसा स्लोगन देकर शहरवासियों को जागरूक बनाने का कार्य किया था। रात के समय रंग-बिरंगी लाइटिंग से जगमगाता यह सेल्फी प्वाइंट लोगों को खास आकर्षित कर रहा है। दिन-रात यह क्लाउड स्वच्छता और नगर प्रेम का संदेश दे रहा है। नगरपालिका की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन


- हमारा लक्ष्य सिर्फ सफाई ही नहीं, लोगों की सोच बदलना है। कटआउट और लाइटिंग के जरिए हम हर नागरिक तक स्वच्छता और पौधरोपण का संदेश पहुंचाना चाहते हैं। जनता का सहयोग जरूरी है।- अमिता वरुण, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन




- अतरौली को हरा-भरा और स्वच्छ बनाना हमारी प्राथमिकता है। हम हर वार्ड में पौधरोपण अभियान चलाएंगे। ''''आई लव अतरौली'''' सिर्फ क्लाउड नहीं, एक प्रेम की भावना है। सभी लोग स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं।- वीरेंद्र सिंह लोधी, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed