{"_id":"667b4d0c49bbd78956070634","slug":"i-had-ordered-a-smartphone-but-found-soap-in-the-parcel-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100335-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्मार्टफोन मंगवाया था, पार्सल में निकला साबुन, पोस्टमैन आठ हजार लेकर हुआ चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्मार्टफोन मंगवाया था, पार्सल में निकला साबुन, पोस्टमैन आठ हजार लेकर हुआ चंपत
Wed, 26 Jun 2024 04:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:34 AM IST
सार
डाक विभाग का पोस्टमैन पार्सल लेकर आया था। उसने पहले ही आठ हजार रुपये ले लिए, इसके बाद पार्सल दिया। पार्सल देते ही वह चला गया। जब उसने पार्सल के डिब्बे को खोला तो उसमें कपड़े धोने का साबुन निकला।
विज्ञापन
पार्सल के अंदर निकले गत्ते और कपड़ा धोना साबुन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
गांव जिरौली डौर निवासी एक युवक ने ऑनलाइन स्मार्टफोन मंगवाया था। डाक विभाग का पोस्टमैन 25 जून को पार्सल लेकर उसके पास पहुंचा। आठ हजार रुपये लेने के बाद पार्सल थमाया और भाग निकला। युवक ने जब पार्सल खोला तो डिब्बे में मोबाइल की जगह कपड़े धाेने का साबुन निकला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जिरौली डौर निवासी आमिर मलिक पुत्र फिरोज मलिक ने बताया कि डाक विभाग का पोस्टमैन पार्सल लेकर आया था। उसने पहले ही आठ हजार रुपये ले लिए, इसके बाद पार्सल दिया। पार्सल देते ही वह चला गया। जब उसने पार्सल के डिब्बे को खोला तो उसमें कपड़े धोने का साबुन निकला। इस पर परिजन और कुछ ग्रामीणों सहित उन्होंने पोस्टमैन का पीछा किया लेकिन वह खोजे नहीं मिला। थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन