फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband shot dead his wife

Aligarh News: पति ने तमंचा निकाल पहली गोली पत्नी की छाती में और दूसरी सिर में मारी, मौत, हुआ था प्रेम विवाह

Wed, 16 Aug 2023 09:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 09:18 PM IST
सार

पति अपनी पत्नी से कमरे में कुछ बातचीत कर रहा था। तभी मोबाइल को लेकर दंपती में विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अंटी में लगा तमंचा निकाल लिया और पहली गोली पत्नी के सीने में व दूसरी सिर में मार दी। इसके बाद तमंचा लहराता हुआ भाग गया। 

विज्ञापन
Husband shot dead his wife
गोली मारी प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के रोरावर क्षेत्र के सरस्वती विहार में सहेली के घर रह रही महिला की बुधवार दोपहर उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के मूल में मोबाइल को लेकर हुआ विवाद अभी तक सामने आया है। खबर पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि दंपती अपने लिए नया किराये का मकान तलाश रहे थे, जिसके चलते महिला अपनी सहेली के पास रुकी हुई थी।

विज्ञापन


मूल रूप से क्वार्सी बेगमबाग का नितिन मित्तल सुरेंद्र नगर में मोबाइल की दुकान चलाता है। उसने करीब आठ वर्ष पहले मोहल्ले की 32 वर्षीय आरती से प्रेम विवाह किया था। तभी से वह दोनों सुरेंद्र नगर में किराये पर रह रहे थे। दंपती पर दो बेटे भी हैं। अब उन्हें किराये के लिए नए मकान की तलाश थी। इसी के चलते आरती अपनी सहेली गुंजन के घर सरस्वती विहार छह दिन पहले गई थी। तब से वहीं रुकी हुई थी। 
विज्ञापन


मंगलवार को वहां नितिन भी पहुंचा था और उसने भी वहां मकान तलाश किया। देर शाम वह वापस सुरेंद्र नगर लौट गया था। मगर बच्चों को लेकर आरती सहेली के घर ही रुकी रही। बुधवार दोपहर में नितिन फिर वहां मकान की तलाश में पहुंचा। इस दौरान वह अपनी पत्नी से कमरे में कुछ बातचीत कर रहा था। तभी मोबाइल को लेकर दंपती में विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि नितिन ने अंटी में लगा तमंचा निकाल लिया और पहली गोली आरती के सीने में व दूसरी सिर में मार दी। इसके बाद तमंचा लहराता हुआ भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई। शोरशराबे पर आसपास की भीड़ जमा हो गई। खबर पर इलाका पुलिस व सीओ प्रथम मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ प्रथम के अनुसार दंपती विवाद में पति ने ये हत्या की है। काली स्कूटी पर सवार होकर आया आरोपी उसी पर सवार होकर गया है। सीसीटीवी में वह भागते समय कैद हुआ है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। बाकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

घटना के समय ट्यूशन पढ़ रहे थे बच्चे, आए दहशत में

जिस वक्त यह घटना हुई। उस समय आरती की सहेली गुंजन रोजाना की तरह मोहल्ले के बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी। वहां करीब बीस बच्चे मौजूद थे। दंपती कमरे में बातचीत कर रहे थे। जैसे ही फायरिंग हुई तो बच्चे एक दम से दहशत में आ गए और ट्यूशन छोडक़र घर से बाहर भाग गए। 

लव मैरिज के बाद परिवार से था अलगाव
इस घटना की जांच में उजागर हुआ है कि जब से आरती ने नितिन से लव मैरिज की, तब से उसका अपने परिवार से अलगाव हो गया। उसका आना जाना भी न था। अब पुलिस की ओर से मायके पक्ष को खबर दी गई तो मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम केंद्र पर पहुंच गए। यह भी पता चला है कि दंपती में पिछले कुछ समय से विवाद ज्यादा होने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed